फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Neither discussion on works, nor proposals, board meeting ended in 10 minutes

Amroha News: न कार्यों पर चर्चा, न प्रस्ताव, 10 मिनट में बोर्ड की बैठक समाप्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Neither discussion on works, nor proposals, board meeting ended in 10 minutes
अमरोहा। शनिवार को अमरोहा नगर पालिका परिषद बोर्ड में रस्म अदायगी देखने को मिली। मात्र दस मिनट में ही शहर के विकास का खाका तैयार हो गया। जनप्रतिनिधि शहर के विकास के लेकर कितने संजीदा हैं, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। बैठक सिर्फ औपचारिकता तक सीमित रही। इस दौरान न पिछले कार्यों पर चर्चा हुई न अगले प्रस्तावों पर। हां सभासदों से प्रस्ताव जरूर मांगे गए।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष शशि जैन की अध्यक्षता में शनिवार की शाम चार बजे पालिका सभागार में आयोजित हुई। पालिकाध्यक्ष शशि जैन केवल दस मिनट रुकने के बाद बैठक से चली गईं। उनके आने से पहले सभी सभासद बैठे हुए थे। पालिका अध्यक्ष के कुर्सी से उठते ही बैठक समाप्त हो गई। पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया की बोर्ड बैठक में समस्त सदस्य सम्मिलित हुए। नगर के विकास के लिए सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए जिन्हें पालिका अध्यक्ष की मंजूरी के बाद कार्रवाई में शामिल कर लिया गया है। जिसमे विभिन्न वार्डों में सड़क, पुलिया, नाला, नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, नई पाइप लाइन और आवास विकास प्रथम में जर्जर हो चुका ओवरहेड टैंक का निर्माण पर सहमति बनी। इसके लिए पुनः निर्माण, पालिका अधिकारी, पटल सहायकों, सफाई नायकों व अन्य कर्मचारियों को सीयूजी नंबर दिए जाने पर सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed