फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Negligence in disposal of IGRS, brainstorming in the meeting

Amroha News: आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही, बैठक में मंथन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Negligence in disposal of IGRS, brainstorming in the meeting
अमरोहा। आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने रात में अधिकारियों को दौड़ा लिया। डीएम के निर्देश पर एडीएम ने देर रात दस बजे कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएफओ, एआरएम व सीएमएस समेत आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जनता की समस्याओं के निस्तारण को सरकार ने आईजीआरएस प्रणाली की शुरुआत की थी। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोगों की समस्याएं लंबित रह रही हैं, और उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण जिले की रैंक भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रैंक में पिछड़ने पर डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह ने बृहस्पतिवार की रात दस बजे कलक्ट्रेट में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक बुला ली। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर उन्होंने कहा कि निस्तारण उचित एवं गुणवत्ता पूर्ण हो इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक शिकायतकर्ता से वार्ता की जाए। मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर मौके के फोटोग्राफ्स लिए जाए। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट है तो उससे लिखित में हस्ताक्षर कराकर आख्या के साथ संलग्न करते हुए अपलोड भी किया जाए। बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी, बीएसए, एआरएम, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हसनपुर के अनुपस्थित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलक्टर बृजपाल सिंह, मसीहा नजम सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed