फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nawab came home after Jalandhar police released him

Amroha News: जालंधर पुलिस के छोड़ने के बाद घर आया नवाब

Fri, 25 Apr 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 25 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Nawab came home after Jalandhar police released him
अमरोहा। जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने वाले आरोपियों में शामिल होने के शक में हिरासत में लिए नवाब को पुलिस ने छोड़ दिया है। इसके बाद नवाब घर लौट आया है। जालंधर पुलिस को उसके सैदुल अमीन के साथ हमला करने में शामिल होने का शक था।
विज्ञापन


सात अप्रैल की रात जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला हुआ था, जिसका मुख्य आरोपी अमरोहा के कटरा बख्तावर निवासी सैदुल अमीर निकला था। जालंधर पुलिस की सूचना पर दिल्ली पुलिस की टीमों ने सैदुल अमीन को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। जालंधर पुलिस ने सैदुल अमीन का कनेक्शन आतंकवादियों से जुड़ा होना बताया था। हालांकि, इस मामले को एनआईए ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सैदुल की गिरफ्तारी के बाद से एनआईए, जालंधर पुलिस व एटीएस की निगाहें अमरोहा पर हैं। जालंधर पुलिस सैदुल की मां के बैंक खाते में हुए लेनदेन चेक कर चुकी है। उधर, बीते शुक्रवार सुबह जालंधर पुलिस सैदुल के घर से सौ मीटर दूर रहने वाले नवाब को हिरासत में लेकर गई थी। नवाब से पूछताछ कर भाजपा नेता के घर हुए हमले में उसकी भूमिका की जांच की। जालंधर पुलिस ने नवाब के परिजनों को भी अपने दफ्तर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मिनट के लिए कराई दोनों की बात सोमवार को जालंधर पुलिस की रिमांड पर चल रहे सैदुल और नवाब का सामना कराया था। इसके अलावा दोनों से अलग-अलग पूछताछ भी की। चर्चा है कि इस दौरान सैदुल ने नवाब को पहचानने से इन्कार कर दिया था। बातचीत में कोई ऐसा क्लू नहीं मिला, जिसमें हमले के दौरान नवाब के शामिल होने का सबूत बन सके। लिहाजा, मंगलवार को जालंधर पुलिस ने नवाब को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। घर लौटने के बाद नवाब कुछ भी बोलने बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article