फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Navy capable of destroying enemy attack: Danish

दुश्मन के हमले को नेस्तनाबूद करने में सक्षम है नौसेना : दानिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Navy capable of destroying enemy attack: Danish
अमरोहा। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने विशाखापत्तनम में आईएनएस सतपुड़ा और एनएसडीएल-डीआरडीओ का निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों से सामरिक मसलों पर चर्चा की। वैज्ञानिक और अफसरों के हौसले को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नौसेना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। इसके साथ ही उन्होंने नौ सेना के पनडुब्बी का जायजा लिया।
विज्ञापन

संसद की रक्षा मामलों की स्थायी समिति फिलहाल दक्षिण भारत के दौरे पर है। सांसदों का प्रतिनिधिमंडल सैन्य प्रतिष्ठानों का जायजा ले रहा है। बसपा सांसद दानिश अली के साथ संसद सदस्यों ने 1971 में पाकिस्तान के हमले को नाकाम करने वाली पनडुब्बी के अवशेेष का संग्रहालय में निरीक्षण किया। मालूम हो कि देसी तकनीक से निर्मित और रडार की निगाह से बचने वाली आईएनएस सतपुड़ा हमलों का जवाब देने में सक्षम है। इसके साथ ही नौसेना की मारक क्षमता में बढ़ोत्तरी हो गई है। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने बताया कि आईएनएस सतपुड़ा अनेक गुणों के साथ मिसाइल क्षमता से लैस है। इससे नौसेना की ताकत में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने पनडुब्बी के निरीक्षण किए। फ्लैग ऑफिसर कमॉंडिंग इन चीफ के साथ कई मसलों पर गुफ्तगू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed