फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   navrat from today

चैत्र नवरात्र: घरों में करें मां भगवती की आराधना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
navrat from today
अमरोहा। चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू होगा। पहले दिन माता शैलपुत्री की आराधना की जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए घरों में ही मां भगवती के स्वरूपों की आराधना करें। पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना करें। मंदिर में भीड़ न लगाएं। सावधानी बरतने की जरूरत है। हालातों को समझे और घरों में ही परंपरागत तरीके से देवी की आराधना करें। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करें।
विज्ञापन

श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि चैत्र नवरात्र का पहला व्रत मंगलवार को (आज) रखा जाएगा। यह दूसरा मौका होगा कि कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालु नवरात्र पर मंदिरों में सामान्य दिनों की तरह भीड़भाड़ के साथ मां भगवती की आराधना नहीं कर सकेंगे। इसलिए ज्योतिषियो ने घरों में कलश स्थापना कर देवी की आराधना करने की सलाह दी है। कलश स्थापना का शुभ समय सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक तक है। अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना करें। इसके दोपहर बाद 3:00 बजे से 4:30 तक राहुकाल रहेगा। इस समय पूजा कत्तई न करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते मंदिरों में भीड़ पर पूरी तरह प्रतिबंध है। केवल पुजारी और सेवक मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। इसलिए सभी श्रद्धालु अपने घरों में ही देवी की आराधना करें। इस महामारी से बचना सरकार की ही नहीं हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर कोई श्रद्धालु मंदिर में पहुंचता है तो वह घंटा न बजाए। दूर से ही माता रानी के दर्शन कर परिवार और देश की खुशहाली की कामना करें। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मंदिर में कॉविड गाइडलाइन के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed