फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Naugaon Sadat's beedi businessman and two friends died in a road accident in Bijnor.

Amroha News: बिजनौर में सड़क हादसे में नौगांवा सादात के बीड़ी कारोबारी समेत दो दोस्तों की मौत

Tue, 10 Oct 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 10 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Naugaon Sadat's beedi businessman and two friends died in a road accident in Bijnor.
अमरोहा। बिजनौर के फीना में मेला देखकर लौट रहे नौगांवा सादात के बीड़ी कारोबारी सिम्मी उर्फ शाहरुख (42) और उनके दोस्त जावेद उर्फ पंडित (35) की कार फीना तिराहे पर भूसा लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में सिम्मी उर्फ शाहरुख और जावेद उर्फ पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। सोमवार को परिजनों ने शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सिम्मी उर्फ शाहरुख बीड़ी का कारोबार करते हैं। उनके बड़े भाई नदीम नौगांवा सादात के नगर पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं। सिम्मी के परिवार में पत्नी सना परवीन के अलावा दो बेटे साद हसन और मोहम्मद सजेन हैं। जबकि जावेद उर्फ पंडित भी नई बस्ती के रहने वाले परचून दुकानदार इरफान के बेटे थे। जावेद उर्फ पंडित चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। सिम्मी उर्फ शाहरुख और जावेद उर्फ पंडित दोनों अच्छे दोस्त थे। परिजनों के मुताबिक बिजनौर जनपद के फीना में मेला चल रहा है। लिहाजा रविवार की शाम सिम्मी उर्फ शाहरुख और जावेद कार में सवार होकर मेला देखने गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार फीना तिराहे के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची। तभी अमरोहा से बिजनौर की तरफ जा रहे भूसा लदे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर के परखच्चे उड़ गए और हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शवों को घर ले आए। एक ही मोहल्ले में दो दोस्तों के शव आते ही कस्बे में मातम पसर गया। सोमवार को परिजनों ने शवों को सुपुर्द-ए-खाक एक खाक कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed