फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Naugaa Athletics Club won the football final by 3-1

Amroha News: नौगांवा एथलेटिक्स क्लब ने 3-1 से जीता फुटबॉल का फाइनल

Tue, 12 Mar 2024 12:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 12 Mar 2024 12:26 PM IST
विज्ञापन
Naugaa Athletics Club won the football final by 3-1
अमरोहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में सोमवार को जनपदीय फुटबॉल और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल के फाइनल मैच में नौगांवा एथलेटिक्स क्लब ने शोहरत इंटर कॉलेज नौगांवा सादात को 3-1 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं 40 किलोग्राम भारवर्ग की कुश्ती में निक्की ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुए फुटबॉल के मैच में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल शोहरत इंटर कॉलेज नौगांवा सादात और अमरोहा फुटबॉल क्लब सीनियर के बीच खेला गया। जिसमें शोहरत इंटर कॉलेज नौगांवा सादात ने अमरोहा को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश पाया। दूसरा सेमीफाइनल नौगांवा फुटबॉल एथलेटिक्स क्लब जूनियर और पलौला जोया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें नौगांवा फुटबॉल क्लब जूनियर ने जोया फुटबॉल क्लब को 3-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच नौगांवा एथलेटिक्स क्लब और शोहरत इंटर कॉलेज नौगावां सादात के बीच खेला गया। जिसमें नौगावां एथलेटिक्स क्लब ने शोहरत इंटर कॉलेज नौगावां सादात को 3-1 से हराकर फाइनल मैच पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

कुश्ती के 40 किलोग्राम भारवर्ग में निक्की प्रथम व हेमंत दूसरे, 65 किलोग्राम भारवर्ग में लोकेश कुमार पहले एवं विवेक कुमार दूसरे, 70 किलोग्राम भारवर्ग में लवकुश प्रथम व प्रिंस कुमार दूसरे, 80 किलोग्राम भारवर्ग में प्रिंस पहले एवं सादिक अली दूसरे, 90 किलोग्राम भारवर्ग में विश्वास कुमार प्रथम एवं देशराज दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों की शुरुआत की। निर्णायक मंडल में डॉ. संजीव कुमार चौहान, मनीष कुमार त्यागी, चन्द्र मणि शर्मा, मुनेन्द्र सिंह, शाह आलम, अली अजीम, एथलेटिक्स कोच कुलदीप सिंह एवं कुश्ती संघ के सचिव धर्मदेव भाटी शामिल रहे। प्रथमा बैंक मैनेजर मनोनीत सैनी और एसडीओ अमित त्यागी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed