फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   National welfare yagya performed on the birth anniversary of Swami Dayanand

Amroha News: स्वामी दयानंद की जयंती पर किया राष्ट्र कल्याण यज्ञ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
National welfare yagya performed on the birth anniversary of Swami Dayanand
अमरोहा। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर राष्ट्र कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं, उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

आर्य समाज के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। यज्ञ में ईश्वर स्तुति, स्वतिवाचनम, शंतिकरणम, महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी गईं। समाज में सुख, शान्ति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई। आर्य समाज के प्रधान अभय आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद का जीवन चरित्र एक आदर्श एवं मर्यादाओं के पालक महापुरुष का जीवन चरित्र है। उन्होंने संसार का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश रचकर धार्मिक और सामाजिक जगत में व्याप्त अज्ञान एवं अविद्या सहित पाखंड एवं कुरीतियों को दूर किया था। मुख्य यज्ञमान मंत्री नत्थू सिंह आर्य, अनिल जग्गा रहे। ईश भक्ति भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान अंकुर अग्रवाल, विनय त्यागी, मंगू सिंह आर्य, जय प्रकाश, सुनील कुमार, संजीव रस्तोगी, गोवर्धन गेरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed