फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   national sports person teen talaq

नेशनल खिलाड़ी को तीन तलाक देने में पति के खिलाफ मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
national sports person teen talaq
अमरोहा। नेशनल नेटबॉल खिलाड़ी रही शुमायला को तीन तलाक देने समेत कई गंभीर धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को पैरवी करने कचहरी आए थे। जहां पति ने उसे तीन तलाक दिया था। पीड़िता ने सीओ सिटी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। तीन तलाक बिल पास होने के बाद अमरोहा में यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहॉल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला पीरजादा निवासी शुमायला की शादी वर्ष 2014 में लखनऊ के थाना गुलशागंज के अमेठी निवासी मोहम्मद फारुख अली आजम अब्बासी के साथ हुई थी। वर्ष 2015 में पति ने उसे घर से निकाल दिया था। शुमायला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मुकदमा दर्ज कराया था। वर्ष 2016 में उसके पति ने शुमायला को तीन तलाक दे दिया था। शुमायला के पास एक बेटी भी है जिसके लेकर वह अपने मायके में रहती है। दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न का मुकदमा अमरोहा न्यायालय में चल रहा है। शुक्रवार को शुमायला ने सीओ को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की तारीख पर गई थी। जहां उसका पति भी तारीख पर आया हुआ था। कचहरी परिसर में दोनों का आमना-सामना हुआ तो वह गाली-गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी दी और तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कह कर तलाक दे दिया। अश्लील हरकत की। शुमायला ने अपनी और बच्ची की जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग थी। देहात थानाध्यक्ष किरनपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहम्मद फारुख अली आजम अब्बासी के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकार की सुरक्षा अधिनियम 2019 की धारा 3, 4 और आईपीसी की धारा 505, 504, 506, 498ए और 294 तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. विपिन ताडा, एसपी आमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed