फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   National Income and Merit Based Examination will be held on 9th at five centres

Amroha News: पांच केंद्रों पर नौ को होगी राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित परीक्षा

Thu, 06 Nov 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
National Income and Merit Based Examination will be held on 9th at five centres
अमरोहा। राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत इस वर्ष 2001 बच्चों ने आवेदन किए थे। परीक्षा के आयोजन की तारीख भी तय कर दी गई है। परीक्षा नौ नवंबर को होगी। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्ग के विद्यार्थियों को पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े, इसके लिए स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में आठवीं कक्षा के 2001 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

परीक्षा नौ नवंबर को होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएसएच इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज व आईएम इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। कार्यवाहक डीआईओएस ललित कुमार ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed