फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   National Assessment Survey in 124 schools of the district today

Amroha News: जिले के 124 विद्यालयों में राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण आज

Wed, 04 Dec 2024 01:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 04 Dec 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
National Assessment Survey in 124 schools of the district today
अमरोहा। बच्चों की दक्षता परखने को बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर परख सर्वेक्षण का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा तीन, छह और नौ के बच्चे ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे। परीक्षा जिलेभर के 124 विद्यालयों में होगी। परीक्षा के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। परीक्षा के लिए सीबीएसई की ओर से पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की तरह अब माध्यमिक स्कूलों में भी परख सर्वेक्षण लागू किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस सर्वेक्षण में परीक्षा के जरिए विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता को परखा जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं एनसीईआरटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस सर्वेक्षण में कक्षा तीन, छह और नौ के विद्यार्थी भाग लेंगे। जिले के 124 स्कूलों में यह सर्वेक्षण किया जाएगा। इसमें सीबीएसई, मदरसा, नवोदय विद्यालय, परिषदीय एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूल शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

परख सर्वेक्षण में कक्षा तीन के लिए भाषा, गणित और हमारे आसपास की दुनिया, कक्षा छह के लिए भाषा गणित एवं हमारे आसपास की दुनिया तथा कक्षा नौ के लिए भाषा, गणित व सामाजिक विज्ञान के साथ-साथ विज्ञान विषयों में उपलब्धि का सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण के लिए सीबीएसई की और से पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के लिए डायट से फील्ड इंवेस्टीगेटर्स भी तैनात किए गए हैं। जो, कक्षा तीन के बच्चों को ओएमआर शीट भरने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में एक माह से चल रहा अभ्यास
बच्चों को सर्वेक्षण में शामिल होने के लिए ओएमआर शीट पर अभ्यस्त कराया जा रहा था। इसके लिए डीआईओएस की ओर से भी स्कूलों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें हर शनिवार बच्चों को सर्वेक्षण के लिए अभ्यास कराया जा था।
डायट में बने कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके लिए वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज प्रकाश को प्रभारी, प्रवक्ता नीशू चौधरी को सह प्रभारी, मोहित शर्मा, सनी दत्त व रूप सिंह को सदस्य बनाया गया है।

----
राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। आज जिले के 124 विद्यालयों में परख सर्वेक्षण का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों को पहले ही दिशा निर्देश जारी कर दिए गए थे। - वीपी सिंह, प्रभारी प्राचार्य, डायट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article