{"_id":"5f495f798ebc3ea9ff3d3125","slug":"natinol-sports-day-jpnagar-news-mbd3607285127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना स्टेडियम निकल गए नौ खेल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना स्टेडियम निकल गए नौ खेल दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। वर्ष 2012 में देश के उत्सव के दिवसों की सूची में शामिल किए गए खेल दिवस को नौ साल होने को हैं। लेकिन देश को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर देने वाले अमरोहा के खिलाड़ियों को अभी तक स्टेडियम मयस्सर नहीं हो सका है। स्टेडियम का शिलांयास हुए साढ़े तीन साल का वक्त गुजर चुका है, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में कोरोना काल में आया नौवां खेल दिवस भी बिना स्टेडियम के गुजर जाएगा।
पांच जनवरी 2018 को तत्कालीन खेलमंत्री चेतन चौहान ने शहर से सटे मीरा सराय में स्टेडियम निर्माण का शिलांयास किया था। इसके साथ यहां खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही स्टेडियम की मांग भी पूरी होती दिखी। खिलाड़ियों के सपनों को पंख लग गए। लेकिन खिलाड़ियों को उड़ान भरने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। वजह साफ है कि निर्माण की धीमी रफ्तार है। अभी निर्माण अधूरा है। ऐसे में कोरोना काल में आने वाला देश का नौवां खेल दिवस यहां के खिलाड़ियों का बिना स्टेडियम गुजर जाएगा। इस उम्मीद के साथ कि आने वाले वर्ष 2021 के खेल दिवस पर उन्हें खेलने के लिए स्टेडियम मिल जाएगा।
- स्टेडियम का 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाउंड्रीवाल का रिवाइज इस्टीमेट भेजा गया था। उसकी किस्त आने में देरी हुई, इससे निर्माण में कुछ देरी हो गई। दिसंबर तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- नूर हसन, क्रीड़ाधिकारी, अमरोहा