फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nandoi teased the bride who reached her in-laws' house after farewell

विदाई के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन को ननदोई ने छेड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nandoi teased the bride who reached her in-laws' house after farewell
विदाई के बाद ससुराल की चौखट पर पहुंची दुल्हन के साथ ननदोई ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मारपीट और गालीगलौज की। ननद ने कानों के झुमके और गले का हार छीन लिया। घटना के बाद थाने पहुंची दुल्हन ने तहरीर देकर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस जांच करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर एक ग्रामीण का परिवार रहता है। उसकी बेटी की शादी 6 मार्च को पास के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी की सभी रस्में धूमधाम के साथ संपन्न हुई थीं। आरोप है कि दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची तो उसकी ननद उसे कार से उतार कर घर में ले जाने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी ननदोई ने दुल्हन के साथ छेड़खानी कर दी। दुल्हन ने इसका विरोध किया तो ननदोई और ननद ने उसकी पिटाई की। इसी बीच ननद ने दुल्हन के कानों की झुमकी और गले का हार छीन लिया। ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही दुल्हन के साथ छेड़खानी की घटना से दोनों परिवारों के बीच खलबली मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और दुल्हन को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचे। यहां दुल्हन ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दुल्हन की शिकायत के दो दिन बाद भी पुलिस ने घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed