फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nagina MP Chandrashekhar said: Cowards work scare people, Dalits and Muslims are being harassed in UP

नगीना सांसद चंद्रशेखर बोले: बुजदिल डराने का काम करता है, यूपी में दलितों और मुस्लिमों को किया जा रहा परेशान

Sun, 10 Nov 2024 05:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 05:20 PM IST
सार

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने भाजपा पर लोगों को डराकर वोट लेने का आरोप लगाया। कहा हम शांति, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, किसानों के हित और महंगाई के खिलाफ के बात करते हैं।

विज्ञापन
Nagina MP Chandrashekhar said: Cowards work scare people, Dalits and Muslims are being harassed in UP
नगीना सांसद चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि जो बुजदिल होता है, वो लोगों को डराने का काम करता है। जो बहादुर और ताकतवर होता है, वह लोगों को डराने का काम नहीं करता है। हम शांति, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, किसानों के हित और महंगाई के खिलाफ के बात करते हैं।

विज्ञापन


हम लोगों को डराकर वोट लेने की बात नहीं करेंगे। यह भारतीय जनता पार्टी का चरित्र है। इससे जनता वाकिफ है। राशन के नाम पर लोगों के आधार कार्ड रख लिए गए हैं। दलितों और मुस्लिमों को डराया जा रहा है। भाजपा इसे फेयर चुनाव कहती है।
विज्ञापन


इस गुंडागर्दी का आवाम जवाब देगी। मैं मुख्यमंत्री चेतावनी देता हूं, यदि लोकतंत्र का हनन करोगे, चंद्रशेखर उसके खिलाफ खड़ा रहेगा। जिस दिन वोट पड़ेगी, उस दिन चंद्रशेखर यहीं रहेगा, और जिस दिन काउंटिंग होगी उस दिन भी मैं यही रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह रविवार को सहारनपुर से कुंदरकी जाते समय रजबपुर में टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए रुके थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया संक्षिप्त वार्ता की।

 

भाजपा नफरत की राजनीति करती है: चंद्रशेखर

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कुंदरकी उप चुनाव को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि प्रदेश में मदरसे बंद कर दिए गए। भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति करती है।

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद कुंदरकी उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी चांद बाबू के समर्थन में रविवार की शाम खवडिया भूड में नुक्कड सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास नारा सिर्फ दिखावा है।

आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने मदरसे बंद करा दिए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश पर रोक लगा दी। तालीम से समाज तरक्की करता है। प्रदेश में विकास कार्य अवरुद्ध हो गया है। युवक रोजगार के लिए भटक रहे हैं। नगीना की जनता ने उनको चुनकर लोकसभा में भेजा है, लेकिन विधानसभा में उनका कोई प्रतिनिधि नहीं है।

सांसद ने दलित मुस्लिम के गठजोड़ को समझाते हुए अपने पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, प्रत्याशी चांद बाबू, ब्लाॅक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, रजनीश कुमार, सचिन चौधरी, शहफुद्दीन आदि उपस्थित थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed