{"_id":"5f6e50858ebc3e9beb5935a6","slug":"murder-jpnagar-news-mbd363890222","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में देहरा मिलक के पूर्व प्रधान की गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में देहरा मिलक के पूर्व प्रधान की गोली लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। घर में कहासुनी के बाद देहरा मिलक के पूर्व प्रधान की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। गोली सीने पर सटाकर लगी है, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल पर तमंचा बरामद कर लिया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि गोली लगने के बाद से एक बेटा फरार है।
हत्या की यह वारदात सैदनगली थानाक्षेत्र के देहरा मिलक गांव की है। यहां पर ओमप्रकाश सिंह का परिवार रहता है। ओमप्रकाश पूर्व प्रधान और वर्तमान में भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। वह अपने ग्रामीण क्षेत्र में जमीनों की खरीद फरोख्त भी करते थे। उनके परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा गुड्डू, मझला बेटा राजीव, तीसरे नंबर का बेटा राहुल और एक बेटी बिमलेश है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ओमप्रकाश अपने घर पर थे। तभी घर में कहासुनी हुई और बाद में उनकी संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। गोली 315 बोर तमंचा से लगी है। सीनेे में गोली लगते ही ओमप्रकाश लहूलुुहान हालत में जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। बताते हैं कि तमंचा घर में एक चारपाई पर रखा मिला है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । आनन-फानन में ग्रामीण पूर्व प्रधान को लेकर निजी क्लीनिक पर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है। एसपी राजीव शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजन आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। जबकि गांव में घर में ही गोली मारने की चर्चा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच पड़ताल और परिजनों की तहरीर केे आधार पर कार्रवाई की जाएगी।