फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

धारदार हथियार से किसान की हत्या कर शव तालाब में फेंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
murder
नौगांवा सादात (अमरोहा)। ट्रैक्टर टिपलर से गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर शव को दो किलोमीटर दूर तालाब में फेंक दिया। उनका गन्ना लदा ट्रैक्टर गांव के बाहरी छौर पर खड़ा मिला। हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मादन खेड़ा गांव की है। यहां पर रहने कृष्णपाल सिंह (35) पेशे से किसान थे। उनके परिवार में पत्नी नीरज के अलावा बेटा ऋषभ और बेटी यसिका हैं। परिजनों ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे कृष्णपाल ट्रैक्टर टिपलर पर गन्ना लादकर चीनी मिल जा रहे थे। अभी वह गांव के बाहरी छोर पर पहुंचे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर जीरखी गांव स्थित तालाब में पड़ा मिला। कृष्णपाल के सिर में धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। गले पर चोट के निशान हैं। परिजनों को सिर में गोली मारने की भी आशंका है। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीखते चिल्लाते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अजय कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की प्राथमिक जांच में रंजिशन हत्या बात सामने आ रही है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सात वर्ष पहले कृष्णपाल के पिता-ससुर की हुई थी हत्या
नौगांवा सादात। करीब सात वर्ष पहले कृष्णपाल के पिता और उसके ससुर की भी हत्या कर दी गई थी। इससे पहले दूसरे पक्ष के दो लोगों की हत्या हुई थी। चार हत्याओं में दोनों पक्षों से नौ लोग जेल गए थे। इसमें कृष्णपाल भी शामिल था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पिछले कुछ सालों से दोनों पक्ष मिलकर रहते थे। फिलहाल कृष्णपाल की हत्या में पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव मादन खेड़ा निवासी किसान कृष्णपाल सिंह का शव शुक्रवार को जीखरी गांव के तालाब में पड़ा मिला। वह तड़के करीब तीन बजे घर से ट्रैक्टर टिपलर पर गन्ना लादकर चीनी मिल के लिए निकले थे। करीब सात वर्ष पहले मेड़ के विवाद से उपजी रंजिश को लेकर कृष्णपाल के पिता हरस्वरूप और उसके ससुर नानक सिंह की गांव में ही हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के तीन लोग जेल गए थे। जबकि इस हत्या से सात पहले दूसरे पक्ष के ऋषिपाल और उसके चाचा रामअवतार की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में छह लोग जेल गए थे। इसमें कृष्णपाल भी शामिल था। शुक्रवार को कृष्णपाल की हत्या के बाद पुरानी रंजिश एक बार फिर ताजा हो गई है। हालांकि कृष्णपाल की पत्नी ने रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मेड़ के विवाद में चली गईं चार जानें
नौगांवा सादात। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव मदनखेड़ा में दो पक्षों के बीच विवाद की जड़ मेड़ रही। मेड़ को लेकर गांव के महावीर और संतरपाल में विवाद हुआ था। दोनों आपस में रिश्तेदारी में भी आते थे। महावीर कृष्णपाल के ससुर नानक सिंह के भाई हैं। इस विवाद के बाद करीब 14 वर्ष पहले संतरपाल के भाई ऋषिपाल और उनके चाचा रामअवतार की हत्या कर दी गई। इसके प्रतिशोध में करीब सात पहले कृष्णपाल के पिता हरस्वरूप और उसके ससुर नानक सिंह की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed