{"_id":"5e0b87028ebc3e881f4dccf1","slug":"murder-jpnagar-news-mbd3347017179","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने घेरा थाना, हंगामा, रिपोर्ट दर्ज.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने घेरा थाना, हंगामा, रिपोर्ट दर्ज.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात (अमरोहा)। मोहम्मद नूरैन का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को लेकर सीधा नौगांवा सादात थाना पहुंचे। यहां परिजनों के साथ महिलाओं ने थाने का घेराव कर लिया। जमकर हंगामा किया। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। भीड़ का आक्रोश देखकर पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर एफआईआर की कॉपी परिजनों को थमा दी। इसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। बाद में वह शव को घर ले गए। जहां देर शाम सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
पिता शाने हैदर ने आरोप लगाया कि मोहम्मद नूरैन का मोहल्ला बुध बाजार निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के भाई ने मोहम्मद नूरैन की हत्या कर दी। बाद में शव को पेड़ से लटका दिया। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया था। मंगलवार को लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन सीधा नौगांवा सादात थाने पहुंचे। परिजनों ने शव लदे छोटे हाथी को थाने में खड़ा कर घेराव कर लिया। भीड़ को देखकर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस ने आनन-फानन में प्रेमिका के भाई समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक परिजन हंगामा करते रहे। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मोहम्मद और शबी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
गला दबाकर की गई थी नूरैन की हत्या
शुक्रवार की शाम लापता हुए मोहम्मद नूरैन की सोमवार को मिली थी लाश
हत्या के बाद नूरैन का शव बेल्ट का फंदा बनाकर पेड़ से लटकाया गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। तीन दिन से लापता मोहम्मद नूरैन की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव को आम के बाग में पेड़ पर बेल्ट का फंदा बनाकर लटकाया दिया गया था। ताकि उसकी मौत आत्महत्या लगे, लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में उसकी मौत का राज खुलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
नौगांवा सादात के मोहल्ला फकरपुरा निवासी मोहम्मद नूरैन एक ड्राइक्लीन की दुकान पर मजदूरी करता था। वह शुक्रवार की शाम दुकान बंद करके घर के लिए निकला था। लेकिन अचानक लापता हो गया। थोड़ी देर पहले फोन पर उसके भाई से बात हुई थी। बाद में फोन बंद हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार की दोपहर मोहम्मद नूरैन का शव नग्न हालत में मोहल्ला हाता में आम के बाग में पेड़ पर बेल्ट के फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मोहम्मद नूरैन की गला दबाकर हत्या की गई थी। जबकि उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। यह निशान ऐसे थे, जैसे मोहम्मद नूरैन ने खुद का बचाव किया हो। उसने खाना भी नहीं खाया था। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में मोहम्मद नूरैन की मौत का कारण गला दबाने से आया है।