फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

पत्नी ने नंदोई व जेठ के साथ मिलकर कराई थी हरिओम की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
murder
हसनपुर आरोपियों को गिरफ्त में लेकर हरिओम हत्याकांड का खुलासा करते सीओ व कोतवाल। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। सोहरका गांव में हुई हरिओम खड़गवंशी की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस की मानें तो हरिओम की पत्नी ने जेठ और नंदोई के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कराई थी। पुलिस ने पत्नी, नंदोई व जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि भूमि बेचने व विरोध पर पत्नी से मारपीट करने को लेकर ही ग्रामीण की हत्या हुई।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली में सीओ सतीशचंद पांडेय ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि गांव सोहरका निवासी तीस वर्षीय हरिओम खडगवंशी की 27 अगस्त की रात हत्या हुई थी। शव खेत में मिला था। गले पर रस्सी के निशान थे। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। तहरीर के आधार पर गांव के ही देवराज पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लेकिन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार की टीम ने गहनता से छानबीन की। जिसमें परिवार के ही लोगों के हत्या में शामिल होने की बात सामने आई। उन्होंने बताया कि हरिओम कई बार अपनी जमीन टुकड़ों में बेच चुका था। इस बार वह घर बेचने की बात कह रहा था। शराब पीकर पत्नी को मारता पीटता था। पत्नी चंपा ने नंदोई जगदीश निवासी फिरोजपुर गढ़ी थाना गजरौला व जेठ पान सिंह के साथ मिलकर घर में ही रस्सी से गला घोंटकर हत्या करा दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को खेत में फेंक आए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त की गई रस्सी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

हत्याकांड से पूर्व हरिओम ने की थी पत्नी के साथ मारपीट
हसनपुर। गांव सोहरका निवासी हरिओम हत्याकांड का खुलासे के दौरान आरोपी पत्नी चंपा ने बताया कि हत्याकांड की रात को हरिओम ने उसके साथ मारपीट की थी। वह शराब के नशे में घर बेचने की जिद कर रहा था। विरोध करने पर चंपा की पिटाई की थी। इसके बाद चंपा ने फोन करके नंदोई व जेठ को बुला लिया है और हत्याकांड का षड्यंत्र रच डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने गांव के ही व्यक्ति पर लगाया था हत्या का आरोप
हसनपुर। सोहरका के हरिओम हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने आखिरकार सुलझा दी। लेकिन पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। पहले पुलिस को झूठ बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसे घर से बुलाकर ले गया है। उसी पर हत्या का आरोप भी लगाया था। लेकिन पुलिस ने नामजद आरोपी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में मृतक का बड़ा भाई पान सिंह भी शामिल था। पान सिंह ने कई बार थाने आकर पुलिस से कहा कि कोई निर्दोष व्यक्ति इसमें जेल नहीं जाना चाहिए।
शव को बाइक पर रखकर खेत में फेंक आए
हसनपुर। पुलिस के मुताबिक हरिओम की हत्या के बाद बहनोई जगदीश व भाई पान सिंह उसे बाइक पर रखकर गंगा में फेंकने जा रहे थे। लेकिन रास्ते किनारे कीचड़ होने की वजह से बाइक फिसलकर गिर गई थी। बाइक से गिरने के बाद हरिओम के सिर में भी चोट आई थी। इसके बाद वहीं पर शव को छोड़कर दोनों घर आ गए थे।

हसनपुर में फिर हुआ रिश्तों का कत्ल
हसनपुर। क्षेत्र में एक बार फिर रिश्तों के कत्ल की कहानी सामने आई है। पंद्रह दिन पूर्व इरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब भी रिश्तों का ही कत्ल हुआ था। अभी उसे लोग भुला भी नहीं पाए थे कि फिर क्षेत्र में रिश्तों का कत्ल हो गया। सोहरका में पत्नी ने ही रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारकर रिश्तों का कत्ल कर दिया। डेढ़ वर्ष पूर्व गांव रामपुर भूड़ में नशेड़ी पति ने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। एक माह पूर्व आदमपुर के दढ़ियाल में पति ने जंगल में पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed