फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

बेटे के साथ पत्नी ने गला घोंटकर मजदूर को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
murder
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी में शनिवार सुबह घर के दरवाजे पर मिले मजदूर के शव का राज उसके घर में ही छिपा था। मजदूर की हरकतों से तंग आकर पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर नशे की हालत में उसका गला घोंट दिया। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए शव दरवाजे पर डाल दिया। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि के बाद भाई की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव निवासी मजदूर राहुल चौहान (35) पुत्र स्वर्गीय रक्षपाल सिंह का गुरुवार शाम को पत्नी से कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। जिसके बाद रहस्मय ढंग से राहुल गायब हो गया था। शनिवार सुबह राहुल का शव अपने ही घर के दरवाजे पर कपड़े में लिपटा मिला था। उसके शरीर और सिर पर चोट के निशान भी थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस पर मामले कार्रवाई करने का दबाव बना। रविवार रात को पुलिस ने मृतक के भाई पप्पू की तहरीर पर भाभी सोनी और नाबालिग भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी पत्नी सोनी और उसके बेटे ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा के मुताबिक सोनी ने बताया कि पति की शराब पीकर मारने पीटने की हरकतों से तंग आकर गुरुवार शाम को हुए झगड़े में बेटे ने पति के सिर में डंडा मार दिया था। इसके बाद बेहोशी की हालत में गला घोंटकर मार दिया। फिर शव को घर में ही छुपा लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा और रस्सी को आरोपियों की निशानदेही पर घर से बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed