{"_id":"666debde6ecc1e7491073274","slug":"mumbai-indians-royal-challengers-bangalore-won-the-match-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-120413-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर समर लीग: मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर समर लीग: मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने जीते मैच
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित जूनियर समर लीग में दो मुकाबले खेले गए। इनमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने मैच जीते।
पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 142 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान अरवाज खान ने 47 गेंद में 51, रियाज अहमद और आर्य ने 15-15 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्या, आयुष गौतम और अथर्व शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एम आई ने 24.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम के लिए कप्तान मोहम्मद आजम ने 44 गेंद में नवाद 51, मोहम्मद हस्सान ने नवाद 16 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल के लिए अरवाज खान और उवैस ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद आजम व गेम चेंजर ऑफ द मैच अरवाज खान को चुना गया। दूसरा मुकाबल चेन्नई सुपर किंग्स व रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच खेला गया। जिसमें रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.5 ओवर में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए हमदान ने 42 गेंद में 56, अक्षत यादव ने 11 रन बनाए। सी एस के के लिए मोहम्मद अलीम ने 3, शब्बू पाशा और अफशार ने 2-2 विकट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सी एस के 16.4 ओवर में 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए युवराज सिंह ने 23, शब्बू पाशा ने 20 रन बनाए। आर सी वी के लिए अक्षत यादव ने 4, सजल ने 3 विकेट लिए। इस तरह आर सी वी ने 16 रन से मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच हमदान और गेम चेंजर अक्षत यादव को चुना गया। अंपायर शमशाद अल्वी, अहमद रजा रहे। स्कोरर अफजल खान रहे। इस दौरान सिद्धार्थ मलिक, बदरूदद्दीन सिद्दीक़ी, कोच मोहम्मद हसीन, नजाकत अली, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।