{"_id":"6609c305f2aab62ece0c8df4","slug":"mps-cricket-academy-won-the-match-by-100-runs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-116347-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने 100 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने 100 रन से जीता मैच
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू और एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने 100 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच राजा को चुना गया।
एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 39.4 ओवर में 262 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए राजा ने 67, सात्विक ने 72, युवराज सिंह ने 36 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के लिए गेंदबाजी में अहम, मोहम्मद अमान और अरवाज ने 2-2 व फहद खान ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू 33.3 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए फहद खान ने 77, काव्य चौधरी ने 38 रन बनाए। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के लिए देव आर्य और सालोनी ने 3-3 विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने 100 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच राजा को चुना गया।
विज्ञापन
अंपायर अमित पाल, मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर आजाद सिंह रहे। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक व क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, कमाल अहमद, मोहम्मद वसीम, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।