फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MP said, action should be taken against illegal ultrasound centers

Amroha News: सांसद बोले, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर की जाए कार्रवाई

Wed, 14 May 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 14 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
MP said, action should be taken against illegal ultrasound centers
अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। इसमें सांसद कुंवर सिंह तंवर ने जिले में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटराें व क्लीनिकों पर कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। बैठक में पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, माध्यमिक शिक्षा, विद्युत, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं व विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति के बार में भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

सांसद तंवर ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत है। जिले में फर्जी क्लीनिकों व अल्ट्रासाउंड सेंटरों की भरमार है। ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर जिन पर डॉक्टर नहीं बैठते हैं, उन्हें जांच कर बंद कराया जाए। जिनके कागजात सही हैं, सिर्फ उन्हीं को संचालन की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि कार्यालय के कार्मिकों की ओर से अल्ट्रासाउंड सेंटरों व चिकित्सालयों से सुविधा शुल्क वसूला की जाता है, जिसका सबूत भी दिया गया है। इससे संबंधित व्यक्ति पर मुकद्दमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने ग्राम मोहरका पट्टी में राशन की कालाबाजारी के साथ ही राशन की दुकानों से गोदामों से पूरा राशन न मिलने संबंधी बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने जिले में हाईस्कूल व इंटर के रिजल्ट के बारे में जानकारी दी। इस पर विधायक ने कहा कि जिले में निजी स्कूलों के बच्चे टाॅपर है। जबकि, राजकीय व एडेड स्कूलों के बच्चे मेरिट में जगह नहीं बना सके। उन्होंने सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article