फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MP put the issue of establishment of High Court Bench before the Prime Minister

Amroha News: सांसद ने प्रधानमंत्री के समक्ष रखा हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का मुद्दा

Fri, 07 Apr 2023 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 07 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
MP put the issue of establishment of High Court Bench before the Prime Minister
अमरोहा। सांसद कुंवर दानिश अली ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अमरोहा शहर की जल निकासी से लेकर कई समस्यात्मक मुद्दों पर चर्चा की और जल्द ही निराकरण की मांग की। इसके लिए जल्द ही उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में की जाए। पीएम ने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि अमरोहा शहर जलनिकासी के अभाव के कारण कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहा है। पिछले 25 वर्षों से भी अधिक समय से जनता की ओर से स्टॉर्म वाटर ड्रेन के निर्माण की मांग की जा रही है। शहर की स्थलाकृति कटोरे के आकार की है। आधे घंटे की बारिश भी शहर को जाम कर देती है और शहरवासियों के लिए भारी परेशानी का सबब बनती है। नगर पालिका परिषद, अमरोहा द्वारा तकनीकी संस्थान के सहयोग से एक प्रस्ताव-सह-विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है और इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 242 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

इसके अलावा अमरोहा में केंद्रीय विद्यालय या विश्वविद्यालय खोला जाए। अमरोहा में पासपोर्ट प्रसंस्करण केंद्र खोला जाए। आवेदन करते हुए लोगों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सिंभावली चीनी मिल ने गन्ना किसानों का 380 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया है। जल्द ही भुगतान कराया जाए। आकार और जनसंख्या की दृष्टि से पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपने आप में एक राज्य है। यहां के लोगों को 500-800 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करके प्रयागराज जाते हैं। गढ़मुक्तेश्वर/वासुदेव मंदिर/शाह विलायत दरगाह को पर्यटन मानचित्र पर अंकित किया जाए। इससे पर्यटन विभाग के साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। गजरौला से संभल वाया हसनपुर रेलवे लाइन की स्वीकृति देकर इसे जल्द ही बनाया जाए। अमरोहा, मुरादाबाद से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चालू की जाए। जिससे यहां के व्यापारियों को मुंबई में आकर्षक बाजार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed