{"_id":"67c366212781ff932203df06","slug":"mp-organized-marriage-of-111-daughters-public-representatives-gave-blessings-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-135305-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सांसद ने कराई 111 बेटियों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सांसद ने कराई 111 बेटियों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
Sun, 02 Mar 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर। सांसद कंवर सिंह तंवर के कैंप कार्यालय पर 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें जनप्रतिनिधि समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बेटियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान सभी का धर्म के अनुसार रीति रिवाज से शादी कराई गईं। जिसके बाद कन्याओं को उपहार के तौर पर आवश्यक सामान भी दिए गए।
सांसद कंवर सिंह तंवर ने शनिवार को हर साल की तरह 111 गरीब कन्याओं की शादी कराई। जिसमें मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। जिसके बाद सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि वह गरीब बेटियों की शादी हर साल कराते हैं। बेटियों को सैफ, कपड़े, बर्तन, सिलाई मशीन, नकदी आदि सामान दिया है। शादी समारोह में भोजन की व्यवस्था भी कराई गई। इस दौरान रीति रिवाज के अनुसार कन्याओं की शादी कराई और एक दूसरे के हुए जोड़ों को जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सैनी, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, धनौरा विधायक राजीव तरारा, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर, रालोद जिलाध्यक्ष मनवीर चिकारा, डीएम निधि गुप्ता वत्स, एसपी अमित कुमार आनंद, सीडीओ आदि मौजूद रहे।
बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए : स्वतंत्र देव सिंह
रजबपुर। सामूहिक विवाह समारोह में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों के लिए विशेष कार्य कर रही है, जिससे पुरानी सरकारों में होने वाली असमानता को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए भी सरकार ने काफी सख्त कानून बना दिए हैं, साथ ही सड़कों पर होने वाली गुंडागर्दी को भी खत्म कर दिया है। भाजपा सरकार में महिला अपराध में काफी कमी आई है, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सांसद कंवर सिंह तंवर के कार्य की काफी प्रशंसा की। कहा कि बेटियों का विवाह करना अच्छा कार्य हैं। बेटियों को कन्यादान देना महादान माना जाता है। वहीं, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने बेटियों को सरकार द्वारा मिलने वाली शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में हुए बदलाव के बारे में बताया।
विज्ञापन
-- --