{"_id":"6a5e833ddd95bbf00d0f71d7","slug":"motorcyclist-killed-friend-critically-injured-in-highway-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168620-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, दोस्त गंभीर
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र में चौधरपुर बाजार के सामने रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रमोद (32) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी करन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह प्रमोद ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार गांव जिवाई निवासी प्रमोद अपने दोस्त करन के साथ बाइक से बहन के घर से लौट रहा था। रात करीब 10 बजे चौधरपुर बाजार के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पाकबड़ा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। करन का उपचार जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रमोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और तहरीर देने से इन्कार कर दिया। इसके चलते कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।