फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   motivated to vote in amroha

मतदान के लिए संकल्प लिया

Sat, 06 Apr 2019 12:34 AM IST
singh singh ब्यूरो अमर उजाला / अमरोहा
ब्यूरो अमर उजाला / अमरोहा Published by: singh singh Updated Sat, 06 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
motivated to vote in amroha
अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।
मंडी धनौरा। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माईल कार्यक्रम के तहत नगर के ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदाता जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उनको आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश चंद शर्मा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पर्व होता है। भारतीय संविधान ने 18 साल की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक युवा को मताधिकार दिया है। सरकार व अपनी पसंद का जन प्रतिनिधि चुनने में मतदाता की विशेष भूमिका होती है। उन्होंने शिक्षिकाओं व छात्राओं से कहा की कि वे अपने परिवार व लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की अमर उजाला की मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि आज महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। राजनीति से लेकर भारतीय सेना व कम्प्यूटर की दुनिया में महिलाओं का दबदबा है।
विज्ञापन

शिक्षिका ब्रहमलीन कौर ने समाज के लोगों से अनुरोध किया कि वे महिला को लेकर बेचारी वाली स्थिति से बाहर निकल कर उसको बराबरी का अधिकार दें। उन्होंने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रा कृतिका व अदिति ने एक कविता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस मौके पर कुसुमांजलि गिल, स्वाति चौधरी, शिवानी सिद्घू, प्रियंका सारस्वत, हिमानी चौधरी, हेमलता शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed