फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mother, son and chief son grabbed Rs 40 lakh in the name of house

Amroha News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी मां-बेटा व प्रधान पुत्र ने मकान के नाम पर 40 लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mother, son and chief son grabbed Rs 40 lakh in the name of house
गजरौला। ट्रांसपोर्ट कंपनी कारोबारी मां-बेटे व महिला ग्राम प्रधान के पुत्र ने मकान का बैनामा कराने के नाम पर नागरिक से 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने कंपनी कारोबारी के घर जाकर तकाजा किया तो उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मां-बेटा और प्रधान पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी सतनाम सिंह की गजरौला के ही भरतिया ग्राम के बुद्ध नगर मोहल्ला निवासी अंकित कुमार से जान पहचान थी। दो साल पूर्व अंकित ने कहा कि उसकी माता रामपाली अपने नाम का मकान बेच रही है। पांच मई-21 को 50 लाख रुपये में सौदा हो गया। 11 नवंबर-21 को 7.90 लाख रुपये अपनी पत्नी रविता कौर व शकरथली निवासी करन सिंह के सामने अंकित व उसकी माता रामपाली को दिए। जिस पर रामपाली ने एग्रीमेंट कर कागजात उनको थमाए। उन्होंने 11 नवंबर-21 को ही 16 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। उनके भाई अमृत सिंह ने अपने खाते से 13.10 साख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से अंकित कुमार के खाते में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

21 दिसंबर-21 को उन्होंने शहवाजपुर डोर निवासी मोहित कुमार की एमके कंस्ट्रक्शन कंपनी के खाते में जमा किए। मोहित कुमार शहवाजपुर डोर की प्रधान कुसुमलता देवी के पुत्र हैं। उनकी एमके कंस्ट्रक्शन नाम से कंपनी है। तीनों को 40 लाख रुपये देने के बाद मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा, लेकिन टालमटोल करते रहे। चार दिसंबर-23 की सुबह वह संजय सिंह व अमृत सिंह के साथ नाईपुरा में अंकित के घर गए। आरोप है कि मां-बेटा व प्रधान पुत्र मोहित कुमार ने गाली गलौज की। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---





कोट:

उन्होंने रुपये लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख को दिए थे। काफी रकम वापस कर चुके हैं। इस संबंध में पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
- प्रधान पुत्र मोहित कुमार व ट्रांसपोर्ट कंपनी कारोबारी अंकित कुमार।
-----








प्रधान पुत्र ने बीते सप्ताह कराया था पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर मुकदमा

रुपये हड़पने में फंसे शहवाजपुर डोर की महिला ग्राम प्रधान के पुत्र मोहित कुमार ने 22 फरवरी को मोहम्मदाबाद निवासी हाजी भुट्टो उर्फ मुमताज अली व उनके भतीजे मोमीन अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मोहित कुमार ने पूर्व ब्लॉक पर खनन का पट्टा दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed