फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mother Skandmata was worshiped on the fifth day

पांचवें दिन हुई मां स्कंदमाता की आराधना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mother Skandmata was worshiped on the fifth day
मां भगवती के पांचवें स्वरूप में स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। श्रद्धालुओं ने माता की उपासना कर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कमाना की। माता के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। आज छठवें नवरात्रे पर माता कात्यायनी की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के चलते मां मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप में मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। नवरात्र के चलते शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। महिलाएं, युवती, बच्चे और बुजुर्गों ने भी नवरात्र व्रत रखा हुआ है। बुधवार कोसुबह-सवेरे देवी मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे। कुछ भक्तों ने घर में रहकर विधिविधान के साथ माता रानी की पूजा अर्चना की। परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि गुरुवार को नवरात्र पर्व का छठा दिन है। इस दिन फलदायिनी मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कात्यायनी की भक्ति और उपासना द्वारा मनुष्य को बड़ी सरलता से अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति हो जाती है। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौकिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed