फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mother-in-law shot daughter-in-law Angered by domestic work

बहू की कातिल निकली सास: हत्या की वारदात को दिया डकैती का नाम, ऐसी बनाई योजना खुद ही फंसी; सोते हुए मारी गोली

Tue, 27 Jun 2023 10:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 10:46 PM IST
सार

पुलिस ने हत्यारोपी सास की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है। साथ ही अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। घरेलू कामकाज से नाराज होकर सास ने बहू को सोते हुए गोली मारी थी।

विज्ञापन
mother-in-law shot daughter-in-law Angered by domestic work
पुलिस की गिरफ्त में परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा नगर मोहल्ला निवासी विवाहिता कोमल की हत्या सास राधिका ने ही गोली मार कर हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, राधिका बहू के घरेलू कामकाज के तरीके से नाराज रहती थी। उसने सोते समय कोमल के सिर में गोली मारी थी और तमंचा गटर में फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारी सास को किया गिरफ्तार
एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया। मंगलवार की शाम एसपी ने बताया कि नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव खंडसाल कलां निवासी गीता देवी पत्नी श्योराज सिंह ने गजरौला के गंगा नगर मोहल्ला निवासी दामाद अमित, उसकी मां राधिका और ससुर नरेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। तीन दिन पहले कोमल की मकान में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहू के काम से परेशान थी सास
तीनों के खिलाफ सबूत मिलने पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान कोमल की सास राधिका ने घटना को अंजाम देना कबूल किया। बताया कि उसके बेटे अमित की शादी डेढ़ साल पूर्व कोमल के साथ हुई। दिल्ली में पढ़ी लिखी कोमल खुले विचारों की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही अमित को साथ लेकर अलग घर में रहने लगी। घरेलू कार्यों में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। जिसको लेकर घर में कलह रहती थी। जिससे परेशान अमित कहता था कि उसकी शादी किस लड़की से करा दी है। जो चाय भी मुझे बनानी पड़ती है। बेटा बेहद परेशान रहता था। उसकी परेशानी को देख तीनों ने मिल कर बहू कोमल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 

विज्ञापन

हत्या की घटना को बनाया लूट की वारदात
योजना के तहत रविवार को बेटा रिश्तेदारी में भेज दिया और पति नरेंद्र दुकान पर चले गए। कोमल घर में सो रही थी। इस बीच मौका पाकर उसके माथे पर तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को डकैती के बाद हत्या का रूप देने के लिए दूसरे कमरे में रखे सामान को इधर उधर बिखेर दिया। तमंचे को घर के बाहर बने गटर में डाल दिया। दुकानदार बबलू सिंह और बराबर में परचून की दुकान करने वाले फौजी को घर बुलाकर यह नाटक किया कि उसके घर डकैती के बाद बहू की हत्या कर दी गई है। इसके बाद बेहोश हो जाने का नाटक किया। एसपी ने बताया कि राधिका की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक वर्मा, कस्बा इंचार्ज अरुण गिरि, महिला दरोगा मीनाक्षी गुप्ता शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed