{"_id":"60db7d538ebc3ecccb357017","slug":"mother-and-child-were-discharged-after-two-hours-of-delivery-reprimanded-gajraula-news-mbd394004480","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दो घंटे बाद ही जच्चा-बच्चा को कर दिया डिस्चार्ज, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दो घंटे बाद ही जच्चा-बच्चा को कर दिया डिस्चार्ज, लगाई फटकार
विज्ञापन
गजरौला। गजरौला सामुदायिक केंद्र से प्रसव के दो घंटे बाद ही जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएचसी के निरीक्षण के लिए आईं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने रजिस्टर में उसकी डिस्चार्ज एंट्री देखकर चिकित्सा कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा यहां अन्य अव्यवस्थाएं देख भड़क गईं। सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही ऐसा न होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। उनके निरीक्षण का देख संबंधितों के होश उड़े हुए थे। वह एक घंटे से अधिक समय तक यहां रहीं।
मंगलवार को यहां सीएचसी में निरीक्षण के दौरान लेबर रूम की गैलरी में अंधेरा और होल्डर से बल्ब गायब देख उनका पारा चढ़ गया। यहां रजिस्टर देखने पर एक प्रसूता को प्रसव के दो घंटे बाद ही डिस्चार्ज करने पर भड़क गईं। केंद्र अधीक्षक ने यह कहकर पल्ला झाड़ना चाहा कि बच्चा बीमार था। इसीलिए जिला अस्पताल भेज दिया। उनके जवाब से असंतुष्ट सुषमा सिंह ने सीएमओ के सामने ही कहा कि जिला अस्पताल फोन लगाइए। इसके बाद रजिस्टर में प्रसूता का मोबाइल नंबर देख अपने साथ चल रहे सिपाही से उसका नंबर मिलवाया। प्रसूता से बात की तो उसने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रसूता को 24 से 48 घंटे के बीच डिस्चार्ज किया तो फिर अपना यहां से जाना तय समझें। उन्होंने वैक्सीनेशन को आईं महिलाओं से भी बात की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में शासन की योजनाएं गिनाईं।
बगैर मास्क वालों की नो एंट्री के दिए निर्देश
गजरौला। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने गाड़ी से उतरते ही सीएचसी में लगी भीड़ और वहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं होते देखा। अधिकांश लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। इस पर उन्होंने सभी की क्लास ली और मास्क मंगवाकर बांटे। साथ ही सीएचसी अधीक्षक डा.योगेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि कोई भी बगैर मास्क के भीतर प्रवेश न करे। उन्होंने रोगियों का परीक्षण कर रहे चिकित्सकों के कक्षों में जाकर उनसे सैनिटाइजर का प्रयोग करने की हिदायत दी। कहा कि एक ओर तो आप कोरोना से बचाव को वेक्सीन लगा रहे हैं और दूसरी ओर लापरवाही बरतकर कोरोना को निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन
वार्ड खाली और शौचालय में लगा था ताला
गजरौला। निरीक्षण के दौरान बाल चिकित्सा वार्ड/ऑक्सीजन वार्ड खाली देख सुषमा सिंह ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि अस्पताल में किसी को रोकते ही नहीं हो तभी तो पूरा वार्ड खाली पड़ा है। इसके बाद वह घूमते हुए शौचालय के बाहर पहुंचीं तो वहां ताला लगा देख ठिठक गईं। फिर से डा.योगेंद्र सिंह की क्लास ली। उन्होंने जवाब दिया कि यहां पिछले 10 दिन से काम चल रहा है। इसीलिए ताला बंद है। जवाब से असंतुष्ट सुषमा सिंह ने कहा कि वह रजिस्टर दिखाएं जहां इस बात का उल्लेख हो कि यहां काम चल रहा है। इस पर डा. योगेंद्र सिंह बगलें झांकने लगे। उन्होंने सीएमओ डा.सौभाग्य प्रकाश से भी नाराजगी जाहिर की।