{"_id":"679d286db5bcdd8aae0961e3","slug":"most-of-the-services-of-the-transport-department-are-online-you-will-not-have-to-run-to-the-office-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-133493-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन, नहीं दौड़ना होगा दफ्तर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन, नहीं दौड़ना होगा दफ्तर तक
Sat, 01 Feb 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। परिवहन विभाग की 58 सेवाओं में से 44 सेवाएं ऑनलाइन की गई हैं। इसमें सारथी पोर्टल की 25, वाहन पोर्टल की 11 और परमिट की आठ सेवाएं शामिल हैं।
एआरटीओ प्रशासन बबीता वर्मा ने बताया कि अब एआरटीओ कार्यालय धीरे-धीरे पूरी तरह से डिजिटल होता जा रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था नहीं होने के वजह से लोगों की भीड़ कार्यालय पर जमा होती थी। समय से काम नहीं होने की वजह से लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। इसको देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश के बाद जनपद में परिवहन विभाग की 58 सेवाओं में 44 सेवा आम जनमानस को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से उपलब्ध कराएगा।
इनमें सारथी पोर्टल की 25, वाहन पोर्टल की 11 और परमिट संबंधी आठ सेवाएं शामिल हैं। इन सेवाओं को प्राप्त करने के लिए आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवेदन करना होगा। विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवश्यक कागजात अपलोड करने के बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जारी किया जाएंगे। इससे लोगों को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी और लोग घर बैठे की अपना काम आसानी से करा सकेंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन हो सकेंगे यह काम
डुप्लीकेट परमिट जारी करना, नवीनतम परमिट जारी करना, परमिट का स्थाई समर्पण, अस्थायी परमिट के लिए आवेदन, परमिट का नवीनीकरण, परमिट प्राधिकार पत्र का नवीनीकरण, परमिट का सामान्य हस्तांतरण, परमिट का मृत्यु के मामले में हस्तांतरण।