फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Most of the pregnant women in the district are suffering from anemia

Amroha News: खून की कमी से जूझ रहीं जिले की अधिकांश गर्भवती

Fri, 31 Jan 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 31 Jan 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Most of the pregnant women in the district are suffering from anemia
अमरोहा। जिले की अधिकांश गर्भवती महिलाएं खून की कमी से जूझ रहीं हैं। अस्पतालों में आने वालीं गर्भवतियों में से 70 प्रतिशत में छह से आठ ग्राम प्रति डेसीलीटर खून पाया जा रहा है। वहीं, मां के अंदर खून की कमी के कारण शिशु कुपोषण के शिकार पैदा होते हैं। कहा जाता है कि गर्भवती महिलाएं अगर स्वस्थ हैं तो उनसे होने वाले शिशु भी स्वस्थ होंगे। खान-पान में लापरवाही और पौष्टिक आहार में कमी गर्भवतियों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नेशनल आयरन प्लस इनीशिएटिव योजना सहित अनेक कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आयरन और प्रसव के बाद गोलियां दी जाती हैं, लेकिन कार्यक्रम को सही तरीके से अंजाम नहीं दिए जाने के चलते ही इसका असर नहीं दिख रहा है। जिससे जागरूकता के अभाव में महिलाएं एनीमिया की चपेट में आ रही हैं।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं में अक्सर खून की कमी पाई जा रही है। उनका कहना है कि अस्पताल आ रही गर्भवतियों में से 70 प्रतिशत महिलाओं में छह से आठ ग्राम प्रति डेसीलीटर पाया जाता है, जबकि नौ से दस ग्राम प्रति डेसीलीटर होना चाहिए। ओपीडी में आ रही दो सौ महिलाओं में प्रतिशत महिलाएं एनीमिक पाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका प्रमुख कारण संतुलित और पौष्टिक खानपान की कमी के साथ ही अस्पताल से मिलने की वाली आयरन की गोली का नहीं लेना है। इसके अलावा गर्भावस्था में नियमित रूप से डॉक्टर को प्रतिमाह नहीं दिखाना भी एक बड़ा कारण है। प्रति माह डॉक्टर से परामर्श लेने एवं समय-समय पर जांच होने पर रक्त की कमी पूर्ति की जा सकती है। बताई गई दवा एवं खानपान का ध्यान रखने पर एनीमिया से होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। एनीमिया की स्थिति में आने पर दवा के साथ इंजेक्शन भी लगाए जाते हैं।
शरीर में रक्त की कमी के लक्षण
थकान, कमजोरी, शरीर का पीला पड़ना, दिल की धड़कन का सामान्य न होना, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, सीने में दर्द, हाथों और पैरों का ठंडा होना एवं सिरदर्द है।
शरीर की रक्त की कमी से होने वाली परेशानी
शरीर में रक्त की कमी से आलस्य बने रहना, चिड़चिड़ापन, पढ़ाई एवं किसी कार्य में मन न लगना, नींद अधिक आना, किसी कार्य में मन न लगना जैसी परेशानी होती है।

ये हैं पिछले चार सालों के आंकड़े
विभागीय आंकड़ों के अनुसार अमरोहा में अप्रैल 2020 से 2021 तक 8644 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें 440 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं चिह्नित की गईं। अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक 12,524 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें 778 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं चिह्नित की गईं। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक 15,601 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें 1467 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं मिली थीं। अप्रैल 2023 से 2024 अब तक 15,601 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 1467 महिलाओं में सात ग्राम से भी कम खून पाया गया। इस कारण इन्हें हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article