{"_id":"6ad28ffac40705602f05e158","slug":"more-than-5000-police-personnel-will-manage-the-security-of-4-million-devotees-at-the-tigri-mela-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175686-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी मेले में 5000 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे 40 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी मेले में 5000 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे 40 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा मेले में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पांच हजार से अधिक पुलिस और पीएसी जवान तैनात किए जाएंगे। बरेली और लखनऊ जोन, मुरादाबाद मंडल समेत प्रदेश के 15 जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई जाएगी। भीड़ पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर मचान बनाकर पुलिसकर्मी तैनात होंगे। पुलिस फोर्स की मांग के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।
मेले की सुरक्षा के लिए एएसपी और सीओ के अलावा करीब 70 इंस्पेक्टर, 200 पुरुष उपनिरीक्षक, 80 महिला उपनिरीक्षक, 1500 सिपाही और 500 महिला-पुरुष हेड कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा पीएसी के जवान भी मोर्चा संभालेंगे। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। गंगा स्नान के दौरान घाटों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई जाएगी। मेले से पहले दूसरे जिलों से आने वाले पुलिसकर्मियों की आमद कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनेंगी अलग पुलिस चौकियां
तिगरी मेले में पहली बार महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग महिला पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि इन चौकियों पर महिला दरोगा के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। महिला स्नान घाटों पर महिला पुलिसकर्मी और पुरुष स्नान घाटों पर पुरुष पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालेंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और किसी भी समस्या पर तत्काल सहायता देना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
घाटों से पार्किंग तक सुरक्षा के इंतजाम
गंगा मेले के दौरान 15 से 25 नवंबर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। मुख्य स्नान पर्व 24 नवंबर को होगा। इसे देखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग, अस्थायी मार्ग, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा पेयजल, बिजली, प्रकाश, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, अग्निशमन, खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी कैमरे और संचार व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का प्लान तैयार हो गया है। अतिरिक्त पुलिस फोर्स के लिए लखनऊ मुख्यालय को डिमांड भेजी जा रही है। इस बार पहली बार मेले में महिला पुलिस चौकी भी स्थापित की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
-लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा