{"_id":"69e7d54c442897673b02749f","slug":"more-than-50-people-fell-ill-after-eating-the-feast-one-elderly-woman-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-162061-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दावत खाकर 50 से अधिक हुए बीमार, एक वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दावत खाकर 50 से अधिक हुए बीमार, एक वृद्धा की मौत
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। लगन रिश्ते की दावत खाकर 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। हालत बिगड़ने पर उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि कई लोग अभी निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
गांव कमालपुर निवासी राहुल की शादी 20 अप्रैल की थी। राहुल का 19 अप्रैल को नगर के एक बरात घर में लगन रिश्ता था। लगन में गांव के तमाम लोग व बाहर से भी मेहमान आए हुए थे। लगन की दावत खाने के बाद लोग अपने घरों को चले गए। शाम होते होते लोगों के पेट में तेज दर्द व उल्टी-दस्त शुरू हो गए। तबीयत खराब होने पर लोगों ने गांव के ही चिकित्सक से उपचार कराना शुरू कर दिया। देखते देखते उल्टी-दस्त, पेट दर्द आदि की शिकायत लेकर लोग निजी चिकित्सक के यहां पहुंचने लगे। कुछ ग्रामीणों की स्थिति अधिक खराब होने पर उनको भर्ती कराने की नौबत आ गई। बड़ी संख्या में लोग पेट दर्द व दस्त की शिकायत करने लगे।
श्यामलाल ने बताया कि मेरी मां फूलवती (70) भी दावत में शामिल हुईं थीं। वहां से लाैटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी माैत हो गई। एक और महिला क्रांति देवी निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। कुछ लोगों का अभी भी धनौरा व गजरौला के अस्पतालों में उपचार चल रहा है। बीमार होने वालों में राहुल, मनोज, चंद्रपाल, बिजेंद्र, राजवती, समरपाल, जयविंद्र, संतोष आदि का अभी भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही सरकारी अस्पताल के चिकित्साधीक्षक राहुल कुमार का कहना है कि उनके यहां कोई रोगी नहीं आया है। उनका कहना है कि यह स्थिति अधिक गर्मी व अधिक भोजन करने के कारण भी हो सकती है।