फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   More than 11 thousand elderly people of Amroha got Ayushman

Amroha News: अमरोहा के 11 हजार से ज्यादा बुजुर्ग हुए आयुष्मान

Sat, 05 Jul 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 05 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
More than 11 thousand elderly people of Amroha got Ayushman
अमरोहा। जिले में 70 साल और उससे ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। पिछले छह महीने में 11 हजार से ज्यादा बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, जबकि 29 जून से चलाए गए विशेष अभियान के तहत भी 1180 बुजुर्गों के कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिले में काफी तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके। इनको उपचार कराने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए टीम को भी लगाया गया है। आंकड़ों की बात करें तो जिले को आयुष्मान योजना के तहत 5,75,059 कार्ड बनाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 4,65,142 लोगों के कार्ड बन चुके हैं, जबकि 55,706 लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। वहीं, उपचार दिलाने के मामले में सातवें पायदान पर आया था। आयुष्मान विभाग के जिला सूचना प्रबंधक विशेष चौहान ने बताया कि योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के लिए उपचार की सुविधा करने के मकसद से केंद्र सरकार ने इस योजना को चलाया गया था। पिछले करीब छह महीने पहले 70 साल और उससे ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना आई। इसके बाद से जनपद में 11 हजार से ज्यादा लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
आयुष्मान कार्ड के लिए दस्तावेज
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आप टोल-फ्री नंबर 14555 पर फोन करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां पर आपको पात्रता संबंधी जानकारी दी जाएगी। पात्रता संबंधी जानकारी मिलने के बाद दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इसके बाद पास के किसी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), प्रज्ञा केंद्र या किसी कंप्यूटर सेंटर से आवेदन जमा कराया जा सकता है। अगर आप कहीं नहीं जाना चाहते हैं, तो अपने मोबाइल नंबर से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-------------------
आयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आयुष्मान भारत के डीआईएसएम विशेष चौहान ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाने के बाद आपको ABHA रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके आधार कार्ड से संबंधित जानकारी दर्ज करें। आधार को वेरिफाई करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आप ओटीपी दर्ज करें, ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा। इसके बाद आधार को वेरिफाई करने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डॉउनलोड कर सकते हैं।
----------------------
आयुष्मान भारत के तहत मिलेंगी ये सुविधाएं
जिनके पास आयुष्मान कार्ड होगा। वह मेडिकल जांच कराने के साथ-साथ फ्री में इलाज और डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। अगर किसी विशेष परिस्थिति में अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तो उन्हें पैसा नहीं देना पड़ेगा। दवा और चिकित्सा में काम आने वाली चीजें फ्री में मिलेंगी। लेबोरेटरी की जांच फ्री होगी। अगर इलाज के दौरान ठहरने में दिक्कत हो रही हो, तो आवास की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

------------------
इन बीमारियों का होगा इलाज
आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी और गंभीर बीमारियों का फ्री में इलाज किया जाता है। इसमें कैंसर जैसी बीमारियां भी कवर की जाती हैं। इसके अलावा, हृदय से संबंधित बीमारी, किडनी, फेफड़े, सांस, मोतियाबिंद जैसी बीमारियों का फ्री में इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed