फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   More payment of material in MNREGA, CDO commanded to stop investigation

मनरेगा में सामग्री का भुगतान अधिक, नौ गांव के काम की होगी पड़ताल0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
More payment of material in MNREGA, CDO commanded to stop investigation
अमरोहा। मनरेगा के कार्यों में फर्जीवाड़े की आशंका पर अफसर सतर्क हो गए हैं। मनरेगा के तहत सामग्री के लिए पांच लाख रुपये से अधिक का भुगतान हुआ है। इस तरह के भुगतान गजरौला ब्लॉक के नौ गांवों में हुए हैं। मामले की जानकारी के बाद सीडीओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। अब इन सभी नौ गांवों में कार्यों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर मनरेगा के भुगतान में 60-40 का अनुपात को कायम रखने की जिम्मेदारी बीडीओ की होती है। गजरौला ब्लॉक में अगस्त माह में 1.22 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है, जबकि नौ गांवों में 70 लाख रुपये से अधिक के काम कराए गए हैं। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल सोमवार को गजरौला ब्लॉक के बागड़पुर माफी गांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने इंटरलॉकिंग के मामले की जांच की। इसके बाद सीडीओ ने ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में भुगतान की ऑनलाइन पड़ताल कराई।
विज्ञापन

इसमें नौ गांव ऐसे मिले हैं, जिनमें सामग्री के मद में पांच-पांच लाख रुपये से अधिक के भुगतान किए गए हैं। खास बात यह है कि यह भुगतान जून महीने के बाद किए गए हैं। सीडीओ चंद्रशेेखर शुक्ल ने कहा कि गजरौला ब्लॉक के नौ गांवों में मनरेगा से सामग्री के मद में पांच-पांच लाख रुपये से अधिक का भुगतान हुआ है। इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में होगी जांच
अहरौला तेजवन, बांसली, बिजौरा, देहरा घनश्याम, कांकाठेर, मीरपुर, नंगला माफी, पपसरा खादर और सुनपुरा कला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed