फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Moradabad: young man was drowned in Ramganga and killed, case filed against four friends, police investigating

Moradabad: युवक को रामगंगा में डुबोकर मार डाला, चार दोस्तों के खिलाफ केस, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 18 Jan 2025 05:17 PM IST
vimal sharma विमल शर्मा
Updated Sat, 18 Jan 2025 05:17 PM IST
सार

सिविल लाइंस की निवासी विमलेश ने चार युवकों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Moradabad: young man was drowned in Ramganga and killed, case filed against four friends, police investigating
दृष्टिबाधित युवक की गला दबाकर हत्या

विस्तार

सिविल लाइंस के अवंतिका कॉलोनी में रहने वाली विमलेश ने चार युवकों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके बेटे को रामगंगा में डुबोकर मारा था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विमलेश ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 20 अगस्त को उसका बेटा विवेक अपने दोस्त लक्ष्मण के अंतिम संस्कार में शामिल होने रामगंगा नदी के पास श्मशान घाट पर गया था। आरोप है कि श्मशान घाट से उसके बेटे को कॉलोनी में रहने वाले केशपाल, कशिश, गोलू और अरुण रामगंगा में नहाने के बहाने ले गए और डुबोकर मार डाला।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक से मोबाइल छीना

मझोला के बुद्धि विहार में शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शिक्षक से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। शिक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराने को मझोला थाने में तहरीर दी है। बुद्धि विहार निवासी मुकुल ने बताया कि वह शिक्षक हैं।



उनकी तैनाती संभल में है। मुकुल ने मझोला थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद एमजीआर के पास सड़क पर फोन पर बात करते हुए टहल रहे थे। इसी दौरान उनके पास बाइक सवार तीन युवक आकर रुके। वह कुछ समझ पाते कि बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed