फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   money stolen two house

दो घरों से दस लाख का सामान ले गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
money stolen two house
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने नकदी, जेवर और कपड़ों समेत लगभग दस लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। एक घर में आहट होने पर महिला ने अपने देवर को आवाजें दीं तो चोर वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर 112 डायल एवं थाना पुलिस ने भी मौका-मुआयना किया। जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात लगभग डेढ़ बजे चोरी की पहली घटना थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में हुई। यहां रहने वाला फरमान पुत्र शरीफ नोएडा में कारपेंटर का काम करता है। घर में उसकी पत्नी रेशमा और छोटा भाई नौशाद मौजूद थे। बताते हैं कि दरवाजा खोलकर भीतर आए चोर ने बेडरूम में रखी 53 हजार की नकदी और लगभग साढ़े तीन लाख के जेवर समेत चार लाख का माल समेत लिया। आहट होने पर रेशमा ने सोचा कि बाहर बरामदे में सो रहा देवर नौशाद वहां आया है। उसने आवाज लगाई तो चोर वहां से भाग निकला। इसके बाद घर में जाग हो गई। फरमान ने बताया कि जानकारी होने पर वह भी सुबह ही यहां पहुंचा। फरमान के मुताबिक उसकी चाची नफीसा का 16 मार्च को इंतकाल हो गया था। उसी दिन उनके बेटे इमरान का निकाह भी था। गमी के कारण निकाह रोक दिया गया। परिवार के सभी सदस्य रात में पड़ोस में स्थित उन्हीं के घर में सोने चले जाते हैं। वहीं घटना के बाद से रेशमा सदमे में है। उधर, गांव सलारपुर निवासी सतेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह अपनी पत्नी राजबाला के साथ बरामदे में सोए हुए थे। कमरे में पुत्र नमन सो रहा था। ऊपर कमरे में उनके छोटे भाई की पत्नी रेखा अपने पुत्र प्रशांत के संग सोई हुई थी। बताते हैं कि शुक्रवार की तड़के सवा चार बजे नमन की आंख खुली तो उसने सामान बिखरा देख शोर मचा दिया। सतेंद्र सिंह के मुताबिक दीवार फांदकर भीतर आए चोर दोनों कमरों से 25 हजार की नकदी और 13 तोले सोने के जेवरों समेत दस लाख से अधिक का सामान ले उड़े। पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

पुत्री को कमरे में कर गए बंद
गजरौला। गांव सलारपुर में सतेंद्र सिंह के घर में दीवार फांदकर घुसे चोर मेन गेट के बगल में स्थित कमरे में सो रही उनकी पुत्री काजल को बंद कर बाहर से कुंडी लगा गए। घर में चोरी का शोर होने पर काजल ने दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद निकला। इसके बाद वहां आए परिजनों ने दरवाजे की कुंडी खोलकर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed