{"_id":"63544c97e42b250c00489034","slug":"money-rained-on-dhanteras-on-the-first-day-crores-of-business-in-the-market-jpnagar-news-mbd445211838","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन धनतेरस पर बरसा धन, बाजार में करोड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन धनतेरस पर बरसा धन, बाजार में करोड़ों का कारोबार
विज्ञापन
अमरोहा। धनतेरस पर शनिवार को बाजारों में रौनक छाई रही। पहले दिन कुछ घरों में सुख-शांति और समृद्धि के लिए लोगों ने विधिविधान से मां लक्ष्मी-कुबेर और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। धनतेरस पर बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। जमकर धन वर्षा हुई। सुबह से देर रात तक सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक और वाहनों शोरूम खुले रहे। कारोबार को लेकर व्यापारी उत्साहित दिखे। दिनभर बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस पर जनपद में करीब दस करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी हुई। खरीदारों ने एक बाद एक समान की जमकर खरीदारी की गई। बाजार में बर्तनों के अलावा इलेक्ट्रानिक समानों की खूब ब्रिकी हुई। जबकि सराफा बाजार में लोगों ने चांदी के लक्ष्मी, गणेश और कुबेर महाराज की जमकर खरीदारी की। बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। ज्वैलरी दुकानदारों तो धनतेरस पर लॉटरी लग गई। लोगों ने सोने चांदी के आभूषणों, चांदी के बर्तन, पूजा के सेट, सिक्के तथा सोने के विभिन्न तरह के आभूषणों की खूब खरीदारी की गई। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सी, मिक्सर ग्राइंडर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा। इलेक्ट्रानिक बाजार में भी एक करोड़ों से अधिक के कारोबार का अनुमान है। रविवार यानी आज भी धनतेरस मनाई जाएगी। व्यापारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
----------------
मिट्टी के दीए भी खरीदे
अमरोहा। दीपावली पर घरों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चाना करने का विधान है। इस मौके पर लोग मिट्टी से बनी लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों का ज्यादा महत्व देते हैं। मिट्टी की मूर्तियां 60 रुपये से लेकर 200 रुपये तक में बिकी। वहीं, सोने और चांदी की लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति की ज्यादा डिमांड रही। जबकि दीपावली को लेकर लोगों ने मिट्टी के दिए की भी जमकर खरीदारी की गई।
विज्ञापन
----------------
अनिल चौहान