फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   moharram

माहौल बिगाड़ने की कोशिश में पिता-पुत्र सहित चौबीस लोगों पर 5-5 लाख मुचलका पाबंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
moharram
अमरोहा। मोहर्रम पर माहौल बिगड़ने की सुगबुगाहट होते ही पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पहले पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की। इसमें कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं पुलिस माहौल बिगाड़ने की कोशिश में चौबीस लोगों मुचलका पाबंद किया है। पुलिस को इन चौबीस आरोपियों से माहौल खराब होने की अंदेशा है। पुलिस ने सभी को 5-5 लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया है। अगर शहर का अमन-चैन को पलीता लगाने की कोशिश होती है तो इन आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर मुचलका धनराशि वसूली जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते जिले में सामूहिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। बावजूद इसके पिता-पुत्र सहित कुुछ लोगों ने जुलूस की आड़ लेकर व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुप पर भड़काऊ पोस्ट शेयर कर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की है। लोगों को डराने-धमकाने के साथ धार्मिक भावनाओं को उकसाने वाली भड़काऊ पोस्ट व्हाट्सएप ग्रुप में डालीं। जिसमें लोगों को मोहर्रम के जुलूस निकालने के लिए जमा होने का संदेश दिया गया। इस मामले में पुलिस ने असगरी रजा और उसके बेटे दिलनवाज निवासी मोहल्ला सट्टी, शाहिद निवासी मोहल्ला जाफरी और फैजी अब्बास निवासी पचदरा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल में चौबीस लोगों के नाम उजागर हुए है। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने सभी चौबीस लोगों से माहौल बिगड़ने का अंदेशा जताते हुए एसडीएम कोर्ट रिपोर्ट भेजी। इसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 5-5 लाख रुपये के लिए मुचलका पाबंद किया है।
विज्ञापन

यह लोग हुए मुचलका पाबंद
अमरोहा। इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों का शिया अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से पक्षों में तनाव है। किसी भी समय शांतिभंग होने का अंदेशा है। इसलिए सैयद असकरी रजा, अली हसनैन, मोहम्मद हसनैन, दिलनवाज, शाहनवाज, रजा सिब्तैन, शहजाद रजा, हसन नवाज, वसीम, आले हसनैन, मोहम्मद अली, ताबिश अली, सईद अकदस, सानमिया, मोहम्मद कामिल, लाडले, फैजी अब्बास, मुराद अली, मोमिन, मोहम्मद, शहीद, इक्तेदार, सईद अख्तर और रजा अब्बास सहित चौबीस लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed