{"_id":"65a526271be33bb1a20f87fc","slug":"mohammed-shami-wrote-on-ista-if-there-is-anyone-left-blame-him-also-we-were-already-bad-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohammed Shami: सोशल मीडिया में सक्रिय दिख रहे क्रिकेटर, अर्जुन अवॉर्ड लेने की फोटो-वीडियो की अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohammed Shami: सोशल मीडिया में सक्रिय दिख रहे क्रिकेटर, अर्जुन अवॉर्ड लेने की फोटो-वीडियो की अपलोड
Mon, 15 Jan 2024 06:04 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 06:04 PM IST
सार
विश्वकप में अपना जौहर दिखाने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रहे हैं। उन्होंने अपने इस्टाग्राम प्रोफाइल भी बदल दी है। इसके साथ ही रील अपलोड की है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वकप 2023 में अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत मुकाम हासिल करने वाले मोहम्मद शमी बीते कुछ दिन से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सक्रिय दिख रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की प्रोफाइल फोटो को चेंज कर अर्जुन अवाॅर्ड के साथ वाली फोटो लगाई है।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवाॅर्ड मिलने के समय की वीडियो अपलोड की है। जिसमें क्रिकेटर शिखर धवन और खुद मोहम्मद शमी दिख रहे हैं। मोहम्मद शमी सहसपुर अलीनगर गांव के रहने वाले हैं। वर्षों खेतों में बनी पिच पर गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले मोहम्मद शमी आज दुनिया में छाए हुए हैं।
विज्ञापन
उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम हैं। विश्वकप 2023 में मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज धराशायी हो गए थे। शमी ने वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट लेकर अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन
उन्होंने क्रिकेट विश्वकप इतिहास में 54 विकेट अपने नाम करते हुए भारतीय गेंदबाज जवागल श्रीनाथ और जहीर खान के 44-44 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब मोहम्मद शमी का नाम हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। वहीं अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद से मोहम्मद शमी फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर सक्रिय हैं।
View this post on Instagram