माइंड ब्लोइंग मोहम्मद शमी: पांच घंटे कार चलाकर ईद पर आए गांव, नमाज के बाद जो कहा वो बातें आपका दिल छू लेंगी
मोहम्मद शमी ने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह सभी के रोजे और नमाज कबूल करे और हर घर में खुशहाली और तरक्की दे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद के मौके पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अपने गांव सहसपुर अलीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने सादगी और अपनापन का संदेश दिया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए उनके भावुक संदेश को लोगों ने खूब सराहा। शमी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर वीडियो शेयर कर बताया कि लंबे समय बाद उन्हें अपने गांव में ईद की नमाज अदा करने का अवसर मिला। उन्होंने उसी मस्जिद में नमाज पढ़ी, जिसे वह बचपन से देखते आए हैं और उन लोगों के बीच रहे, जिनके साथ उनका बचपन बीता।
पांच घंटे कार चलाकर पहुंचे गांव
उन्होंने कहा कि उस मिट्टी पर लौटकर उन्हें बेहद सुकून मिला, जहां उनका जन्म हुआ। उन्होंने बताया कि गांव पहुंचने के लिए उन्होंने करीब पांच घंटे का सफर तय किया और रातभर गाड़ी चलाकर घर पहुंचे। अपनों से मिलकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हुई।
देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद
शमी ने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह सभी के रोजे और नमाज कबूल करे और हर घर में खुशहाली और तरक्की दे। उन्होंने लिखा कि बड़े स्टेडियमों की चमक-धमक के बीच भी अपने गांव की मिट्टी, परिवार का साथ और बुजुर्गों की दुआओं की अहमियत सबसे ज्यादा होती है।