फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mohammed Shami: Mother said- PM Modi took name of son, this is big achievement for us and Amroha

मोहम्मद शमी फिर चर्चा में: मां बोलीं- पीएम मोदी ने बेटे का नाम लिया, हमारे और अमरोहा के लिए यह बड़ी उपलब्धि

Sat, 20 Apr 2024 01:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 01:19 PM IST
सार

क्रिकेटर मोहम्मद शमी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अमरोहा में रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की। इसके बाद शमी के परिवार ने पीएम का आभार जताया है। शमी की मां ने कहा कि यह अमरोहा और उनके परिवार के लिए बड़ी बात है।  

विज्ञापन
Mohammed Shami: Mother said- PM Modi took name of son, this is big achievement for us and Amroha
अमरोहा में पीएम नरेंद्र मोदी और किक्रेटर मोहम्मद शमी का परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की उपलब्धियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर प्रशंसा की। उन्होंने अमरोहा जिले के साथ देश की शान बताया। मंच से उनका नाम लेते ही मोहम्मद शमी के परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। परिवार के लोगों का कहना है कि यह हमारे परिवार और अमरोहा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


क्रिकेटर मोहम्मद शमी एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अलग मुकाम हासिल किया था। देश ही नहीं दुनिया में अमरोहा का नाम रोशन हुआ था। यही नहीं उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खुद शमी की पीठ थपथपाई थी। शुक्रवार को गजरौला में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री ने अमरोहा की जनता के सामने मोहम्मद शमी के जमकर सराहना की।
विज्ञापन


उनको युवा के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इसकी खबर मिलते ही शमी के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शमी की माता अंजुम आरा, भाई मोहम्मद हसीब ने बताया कि यह हमारे परिवार और अमरोहा वासियों के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरोहा की धरती पर आकर स्वयं प्रधानमंत्री उनकी तारीफ कर रहे हैं तो इससे बड़ा पल कोई और नहीं हो सकता है। गांव में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। मां ने बताया कि हमारा परिवार प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार रहेगा। 

अमरोहा, केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया है और योगी की सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि वह हमारी आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं। वह शुक्रवार को गजरौला में अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इंडी गठबंधन को लेकर कहा कि यूपी में एक बार दो शहजादों की जोड़ी फिर से निकल पड़ी है।

इन्हें पहले ही लोग रिजेक्ट कर चुके हैं। हर बार ये लोग परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की टोकरी उठाकर यूपी की जनता से वोट मांगने निकल पड़ते हैं। अपने इस अभियान में ये लोग हमारी आस्था पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यहां से जो कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, उन्हें तो भारत माता की जय बोलने में भी परेशानी होती है। अमरोहा के तिगरी मेले में बाधा डालते हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी को भारत माता की जय बोलने तक में आपत्ति थी। उन्हें संसद में जाने का हक नहीं मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने मंच से क्रिकेटर मोहम्मद शमी का नाम लेकर मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश की।

अमरोहा और पश्चिम यूपी के जिले दिल्ली के नजदीक है, लेकिन उतना विकास नहीं हो पाया। पिछली सरकारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इंडी सरकार में प्रदेश की पहचान पिछड़े प्रदेश में होती है। योगी के नेतृत्व में अमरोहा और गजरौला से रेलवे स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे तैयार किया जा रहा है। इसका लाभ अमरोहा के उद्योगों और लोगो को हो रहा है। अमरोहा में भाजपा सरकार नए पार्क विकसित कर रही है। भाजपा सरकार देश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए टेक्सटाइल पार्क बना रही है।

इसका लाभ भी अमरोहा के गारमेंट उद्योग को मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। भाजपा सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना और मुद्रा योजना का लाभ भी यहां के साथियों को हो रहा है। मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में जो हुआ है, वो तो अभी केवल एक ट्रेलर है। पहले कि सरकारों ने सिर्फ धोखा दिया। आज यूपी में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। 2024 का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। भाजपा बड़े विजन और लक्ष्य के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। लेकिन इंडी गठबंधन की सारी शक्ति विरोध में लगती है।

दोनों पार्टियों ने रामलला का निमंत्रण ठुकराया
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों पार्टियों (सपा-कांग्रेस) ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। आप कल्पना कर सकते हैं कि यह लोग राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक का निमंत्रण ठुकरा सकते हैं। एक तरफ उनको देखिए जो जीवन भर बाबरी मस्जिद का केस लड़ रहे थे। वह भी प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हो गए। लेकिन यह लोग तो इनसे भी गुजरे हुए हैं। यह लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गाली दे रहे हैं।

पीएम बोले: सभी को मिलेगा हक
पीएम ने संबोधन में कहा कि अब सभी को पक्का घर मिलेगा। यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जब आप चुनाव प्रचार करने गांवों में जाएंगे वहां दो-चार लोग ऐसे मिल जाएंगे जिनको अभी घर और नल से जल योजना का लाभ नहीं मिला है। आप मोदी हैं, इसके अलावा कुछ लोगों को गैस कनेक्शन भी नहीं पहुंचा हो। अगर कोई छूट गया हो तो आप पूरे विश्वास के साथ कहना। तीसरी बार मोदी के आने के बाद जो बाकी काम रह गए वह भी पूरे हो जाएंगे।

अमरोहा की एक ही थाप कमल छाप
पीएम ने कहा कि आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का बहुत बड़ा दिन है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि संविधान से मिले इस अधिकार का उपयोग जरूर करें और विशेषकर मैं अपने युवाओं से आग्रह करूंगा, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं कि वे ऐसा मौका जाने न दें, वो अवश्य वोट करें। अमरोहा की एक ही थाप कमल छाप।

तुष्टिकरण के खेल ने पश्चिमी यूपी को दंगों की आग में जलाया
प्रधानमंत्री बोले तुष्टिकरण के खेल ने यूपी को और खासकर हमारे पश्चिमी यूपी को दंगों की आग में जलाया था। यहां के लोग गुंडाराज का वो दौर कभी भी भूल नहीं सकते। आय दिन दंगे होते थे। लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ता था। पश्चिमी यूपी के घरों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लग गए थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। भारत के गांव और गरीब आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन इंडी गठबंधन के लोग भारत को पीछे ढकेलने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed