फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mohammed sahib's birthday celebrated

मोहम्मद साहब के आमद की खुशियां छाईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mohammed sahib's birthday celebrated
धनौरा में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर तकरीर करते हुए कारी मोहब्बत अली - फोटो : DHANAURA
अमरोहा। पैगंबर मोहम्मद साहब की विलादत मंगलवार को सादगी के साथ मनाई गई। मुस्लिम घरों में खुशियों का माहौल रहा। लोगों ने मिलाद का आयोजन कराया। मोहम्मद साहब की शान में दुरूद और सलाम पेश किए गए। मस्जिदों में फज्र की नमाज के बाद से जलसा ए सीरत शुरू हुआ, जिसमें उलमा ने उनकी जिंदगी पर प्रकाश डाला। मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। शहर और देहात के इलाकों में मोहम्मद साहब की शान में नात कलाम गूंजती रही। इससे माहौल में खुशिया छा गईं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कुरैशी स्थित फूलबाग के शेख सरवरी चिश्ती मस्जिद में नातिया कलाम हुआ। मौलाना दिलशाद ने सारे आलम पर रहमत बरसने लगी जब नबी की विलादत का साल आ गया... सुनाया। कारी यामीन ने कहा कि मोहम्मद साहब ने दुनिया में अमन और सुकून को बढ़ावा दिया है। बेटियों की पैदाईश को रहमत बताया है। बेटियों और बहनों को उनका हक दिलाया है। इस दौरान हाफिज साकिब, मौलाना इकबाल, मौलाना इमरान आदि रहे।
विज्ञापन

इस्लामी परचम के साथ मोहल्लों में घूमे बच्चे
अमरोहा। शहर के विभिन्न मोहल्लों में उत्साही बच्चों ने इस्लामी परचम के साथ घूमें। मोहम्मद साहब की शान में रास्ते में कलाम पढ़ते चल रहे थे। कई मोहल्ले के बच्चे गुल्लू के नीम और बसावनगंज की सड़कों से गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों को खिलाया खाना
अमरोहा। मोहम्मद साहब के दुनिया में आमद की खुशियों को लोगों ने गरीबों के साथ साझा किया। मुस्लिम घरों में लजीज पकवान बनाए गए थे। कोरमा, बिरयानी, नहारी, जरदा आदि पकवान बांटे गए।

लगातार दूसरे साल नहीं निकला जुलूस ए मोहम्मदी
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते लगातार दूसरे साल जुलूस ए मोहम्मदी नहीं निकाला गया। शहर में मुस्लिम कमेटी की ओर से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाता है, लेकिन इस साल भी नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed