फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Model village Santhalpur is in bad shape, people are troubled by waterlogging on the road.

Amroha News: आदर्श गांव सांथलपुर बदहाल, सड़क पर जलभराव से लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Model village Santhalpur is in bad shape, people are troubled by waterlogging on the road.
ढबारसी। स्वच्छ भारत मिशन और ग्राम विकास के दावों के बीच गंगेश्वरी ब्लॉक का सांथलपुर गांव अपनी बदहाल व्यवस्था के कारण चर्चा में है। कागजों में आदर्श ग्राम घोषित यह गांव जमीनी हकीकत में समस्याओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन

गांव की मुख्य गलियां और संपर्क मार्ग इन दिनों तालाब में तब्दील हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों का आवागमन कठिन हो गया है। गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर कीचड़ और बदबू के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारकीय जीवन जीना ग्रामीणों की मजबूरी बन गया है। इस जलभराव की वजह से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।
मच्छरों के प्रकोप और दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed