फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mobile sold in mp

अमरोहा से अगवा मासूमों के अपहर्ता ने मध्य प्रदेश में बेचा मोबाइल

Sun, 18 Sep 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 18 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
mobile sold in mp
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
शहर के दो मासूम भाईयों के अपहरणकर्ताओं तक पहुंचना व उनकी बरामदगी करना जनपद पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। शातिरों ने ऐसा कोई क्लू नहीं छोड़ा है, जिससे कि अगवा किए बच्चों तक पहुंचा जा सके। तीन टीमें पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


मोबाइल के सहारे अपहरणकर्ता तक पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठी पुलिस की आस टूट गई है। यह मोबाइल मध्य प्रदेश में चाय की दुकान करने वाले से बरामद हुआ है। महिला की भाषा कुछ अजीब थी। इसलिए पुलिस बिहारी मानकर खोजबीन में जुट गई है। वहां की पुलिस से संपर्क साधने की तैयारी कर रही है। 28 अगस्त की रात शहर के मोहल्ला इकरारनगर निवासी गुड्डू के दो बच्चों जैद व उवैद सोते हुए गायब हो गए थे। 
विज्ञापन


 एक की उम्र छह माह, दूसरे की ढाई साल थी। दोनों अपनी मां शाइस्ता के पास सो रहे थे। सुबह पता चलते ही परिवार के होश उड़ गए थे। पुलिस में भी खलबली मच गई थी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिला था। परिजनों ने पड़ोसी किराएदार शादाब पर दोनों बच्चों के अपहरण का शक जाहिर किया था और रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी थी। घटना के बाद से ही किराएदार अपनी पत्नी के साथ गायब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कम दामों में बेचा था, इसलिए खरीद लिया मोबाइल
दो बच्चों के अपहरण का मामले में किराएदार के भागते ही उसका संदेह बदल गया था और किराएदार ही अपहरणकर्ता के रूप में सामने आ गया था। मोबाल पर जब पुलिस ने उससे संपर्क किया तो रामपुर में पत्नी का इलाज कराने की जानकारी देते हुए भ्रमित करता रहा, लेकिन जब मोबाइल बंद कर दिया तो पुलिस और सक्रिय हो गई।

मोबाइल के सहारे पुलिस जांच में जुट गई। पहली लोकेशन रामपुर में मिली, लेकिन बाद में मध्य प्रदेश में पाई। पुलिस मध्य प्रदेश पहुंची। जहां यह मोबाइल चाय की दुकान करने वाले के पास में मिला। पूछताछ की तो उसने बताया कि एक व्यक्ति कम दामों में बेच रहा था, सो उसने खरीद लिया। 

मध्य प्रदेश के बाद बिहार का रुख
मासूम भाईयों को अगवा करने के बाद एक बात तो पक्की हो गई है कि शक के दायरे में आया पड़ोसी किराएदार काफी दूर निकल चुका है। उसने ऐसा कोई सुबूत या क्लू नहीं छोड़ा है, जिससे पुलिस उस तक पहुंच सके। चूंकि उसकी पत्नी की भाषा बिहारी जैसी लगती थी। इसलिए पुलिस की निगाह अब बिहार पर है। जल्द ही वहां पर एक टीम जाएगी। 

कारोबारी का बेटा नहीं गया था शातिर के साथ, इसलिए बचा
बच्चों के परिजनों ने किराएदार शादाब पर बच्चों के अपहरण का आरोप मढ़ा है। यहां बता दें कि शादाब एक कारोबारी के यहां काम करता था। बताते हैं कि उसने एक बार कारोबारी के बेटे को भी साथ चलने के लिए घर पर खरगोश व अन्य जानवर दिखाने का लालच दिया था, लेकिन बच्चे ने एकदम मना कर दिया था। 
परिजनों को भी बताया था, लेकिन उस समय कारोबारी के परिवार ने मसले को संजीदगी से नहीं लिया था। 

मां-बाप को लेकर घूम रही पुलिस 
अमरोहा। मध्य प्रदेश मे लोकेशन मिलने के बाद पुलिस मासूम बच्चों की मां शाइस्ता व पिता गुड्डू को लेकर घूम रही है। चूंकि वही दोनों किराएदार को पहचानते हैं। बताते चलें कि बच्चों को तलाशने के लिए पुलिस की तीन टीम काम कर रही हैं। इनमें एक टीम एमपी गई हुई है, जबकि दूसरी सर्विलांस के जरिए अन्य जानकारियां एकत्र कर रही है, वहीं तीसरी टीम स्थानीय स्तर पर जांच पड़ताल में लगी है। 


बच्चों की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें बराबर काम कर रही है। जहां सुराग लग रहा है, वहां तक टीमें जा रही हैं। जांच में किसी तरह की ढिलाई नहीं हो रही है। 
शील कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed