फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mobile is making eye patients, 300 reached district hospital in a week

Amroha News: मोबाइल बना रहा आंखों का मरीज, एक सप्ताह में जिला अस्पताल पहुंचे 300

Thu, 13 Feb 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mobile is making eye patients, 300 reached district hospital in a week
अमरोहा। मोबाइल फोन का ज्यादा प्रयोग लोगों को आंखों का मरीज बना रहा है। जिला अस्पताल में एक सप्ताह में तीन सौ से अधिक आंखों के मरीज मिले हैं। चिकित्सक जांच के बाद दवा दे रहे हैं। वहीं, लोगों को मोबाइल का अधिक प्रयोग नहीं करने की सलाह भी दे रहे है।
विज्ञापन

आज के दौर में हर घर में प्रत्येक सदस्य के पास मोबाइल फोन है, जो बच्चों के लिए ज्यादा घातक साबित होता जा रहा है। जिला संयुक्त अस्पताल के नेत्र चिकित्सक अनिल कुमार ने बताया कि युवाओं के साथ छोटे छोटे बच्चों के आंखों पर भी चश्मे लगाने के नौबत आ रही हैं। 24 घंटे में से 10 घंटे लोग मोबाइल में व्यस्त दिखते हैं। अभिभावक खुद तो मोबाइल का जमकर प्रयोग कर ही रहे हैं। साथ ही बच्चों के हाथों में भी अलग मोबाइल थमा दिए हैं, जिससे उनकी आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके कारण आंखों में रूखापन देखने को मिलता है।
विज्ञापन

आंखों की रोशनी कम होने के कारण चश्मे पहनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिला संयुक्त अस्पताल में सप्ताह में दो दिन आंखों के चिकित्सक बैठते हैं, जो मरीजों की जांच करते हैं। दो दिन में ही करीब छह सौ मरीज अपनी आंखों की जांच कराने के लिए अस्पताल में पहुंचे हैं। नेत्र चिकित्सक के अनुसार अंधेरे में मोबाइल चलाना आंखों के लिए ज्यादा खतरनाक है, जिसके कारण 15 से 20 वर्ष के बच्चे भी आंखों से संबंधित बीमारी की चपेट में आ रहे है। यदि समय रहते मोबाइल से दूरी बना ली जाए तो वह मानसिक रूप के साथ-साथ आंखों से भी स्वस्थ रह सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
फंगल इंफेक्शन के मरीज भी बढ़ रहे

जिला अस्पताल में रोजाना फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पहले करीब 50-60 मरीजों की ओपीडी होती थी, लेकिन अब मरीजों की संख्या बढ़कर 120 पहुंच गई है। डॉ. बाकर ने बताया कि दूषित पानी, गंदगी और साफ कपड़े न पहनने के कारण इस तरह की समस्या होती है। साफ पानी से स्नान करें और एलर्जी से बचने के लिए डॉक्टर से परामर्श कर क्रीम अवश्य लगाएं, साथ ही चिकनाई, मिठाई और मसालेदार खाने से परहेज करें, तभी फंगल इंफेक्शन की दवाई असर कर सकेगी।

-----------------------

- जिस तरह मोबाइल का प्रयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ही आंखों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आंखों को निरोगी बनाना है तो धूप में चश्मे पहनें, आंखों को समय समय पर धोएं, साथ ही सलाद अधिक खाएं और मोबाइल का अनावश्यक रूप से इस्तेमाल न करें। - डॉ. अनिल कुमार, नेत्र सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article