फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MNREGA fraud: FIR lodged against eight people including three panchayat secretaries

Amroha News: युवक कर रहा था दूसरी शादी की तैयारी, पत्नी ने रुकवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
MNREGA fraud: FIR lodged against eight people including three panchayat secretaries
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी की तैयारी चल रही थी। बृहस्पतिवार को घर पर मंढे की दावत चल रही थी। मेहमान आ चुके थे। इस बीच युवक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई। पुलिस युवक और उसके परिजनों को थाने में ले आई। हालांकि, समझाने के बाद सभी को घर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, युवक और उसकी पत्नी का कोर्ट में विवाद चल रहा है। वहीं, शुक्रवार को युवक की बरात जानी थी।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे एक महिला ने पुलिस को एक शिकायतीपत्र दिया। जिसमें महिला ने बताया कि उसका पति के साथ कोर्ट में विवाद चल रहा है। वर्तमान में वह पति से अगल रहती है। महिला के अनुसार उसका पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। बृहस्पतिवार को उसके घर पर मंढे की दावत थी। वहीं, शुक्रवार को बरात जानी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस युवक के घर पहुंची तो उसके घर पर मेहमान आए थे और मंढे की दावत चल थी। पुलिस के आते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने युवक व उसके परिजनों को दूसरी शादी करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माने तो पुलिस युवक और उसके परिजन को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक से कहा कि जब तक कोर्ट में मामला विचाराधीन है। वह दूसरी जगह शादी नहीं कर सकता। युवक के दूसरी जगह शादी करने से मना करने पर पुलिस ने उसे और उसके परिजनों को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed