फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MLA said in the review meeting, CMO makes illegal recovery, does not even answer the phone

Amroha News: समीक्षा बैठक में विधायक बोले, सीएमओ कराते हैं अवैध वसूली, फोन भी नहीं उठाते

Wed, 18 Sep 2024 07:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 18 Sep 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
MLA said in the review meeting, CMO makes illegal recovery, does not even answer the phone
अमरोहा। पहली बार जिले में पहुंचे प्रभारी मंत्री के सामने स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ही अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। बैठक में धनौरा विधायक राजीव तरारा ने सीएमओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वह फोन ही रिसीव नहीं करते। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सुधार की हिदायत देते हुए कहा कि व्यवहार में सुधार लाएं, नहीं तो भविष्य में शिकायतों पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

जनपद के प्रभारी मंत्री व सूबे के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक मंगलवार को जिले में थे। अमरोहा कलक्ट्रेट पहुंचने पर एक पेड़ मां के नाम लगाया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में एक-एक कर सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जाहिर की। धनौरा विधायक राजीव तरारा ने पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ी गईं सड़कों को लेकर कहा कि सड़कें दुरुस्त ही नहीं कराई गईं और जहां ठीक कराया गया है, वहां मानक का ध्यान नहीं रखा गया है। सीएमओ को लेकर विधायक राजीव तरारा ने कहा कि वह जनप्रतिनिधियों का फोन ही रिसीव नहीं करते। कार्यालय में उनके मौजूद होने के बाद भी बताया जाता है कि वह कार्यालय में ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सीएमओ अवैध वसूली कराते हैं। आयुष्मान योजना व चिकित्सा व्यवस्था के बारे में प्रभारी मंत्री ने सीएमओ से सवाल जवाब किए तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर प्रभारी मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि व्यवस्था और कार्य में सुधार करें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

स्कूलों के ऊपर से उतारी जाए हाईटेंशन लाइन
शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि स्कूलों के ऊपर जहां भी हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं, उनको हटाने के लिए बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर प्रभारी मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को स्कूलों के ऊपर से गुजर रही लाइनों को हटाने के लिए विधिवत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से प्रभारी मंत्री ने सड़क निर्माण को लेकर प्रगति के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में तोड़ी गई सड़कों को मानक के अनुसार ठीक किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि विभागीय अधिकारी इसकी निगरानी भी करेंगे। सीवीओ को निर्देश देते हुए कहा कि सड़काें पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को प्राथमिकता के आधार पर संरक्षित किया जाए। टीकाकरण कार्यक्रम में कोई लापरवाही न हो। इलाज के अभाव में पशुओं की मौत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम आवास आवंटन में मानकों का ख्याल रखें
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि आवंटन में मानकों का पूरा ख्याल रखा जाए। डीआरडीए के परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मनरेगा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक से कृषि योजनाओं व प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने पूर्ति विभाग, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण आदि विभागों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। बैठक को सांसद कंवर सिंह तंवर ने भी संबोधित किया। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने प्रभारी मंत्री को ओडीओपी में शामिल ढोलक भेंट की।
ये लोग रहे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव समेत सभी विभागीय अधिकारी शामिल रहे। बैठक के दौरान उड़ीसा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन को भी सुना गया।

विधायक द्वारा अवैध वसूली कराने और फोन नहीं उठाने के जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं। शासन की मंशानुरूप काम किया जा रहा है। गलत काम करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।-डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed