फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MLA's displeasure over EO

ईओ को भारी पड़ी विधायक की नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
MLA's displeasure over EO
मंडी धनौरा। सरकार की योजनाओं के उद्घाटन व योजनाओं के प्रचार प्रसार में भाजपा विधायक की अनदेखी करना अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र सिंह पाल को भारी पड़ गया है। जिलाधिकारी ने विधायक की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी के निलंबन की संस्तुति की शासन को कर दी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बीती पांच नवंबर को जिले में पांच प्रमुख शिवालयों में दीपोत्सव की श्रंखला मेें भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था। सीडीओ द्वारा प्रेषित पत्र में गढ़ी मंदिर के शिवालय में जलाभिषेक व भजन कीर्तन का आयोजन किया जाना था। जबकि भाजपा के जिलाध्यक्ष द्वारा प्रेषित पत्र के अनुसार आनंदधाम आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। अधिशासी अधिकारी ने गढ़ी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन करा दिया। इस कार्यक्रम में भी पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी भी शामिल हुए। पालिका की ओर से आनंद धाम आश्रम में कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। इस पर विधायक राजीव तरारा नाराज हो गए। इससे पहले नगर के रामलीला मैदान में दीपावली मेले का उद्घाटन भी विधायक राजीव तरारा को करना था। दीपावली मेले का उद्घाटन विधायक से पहले पालिकाध्यक्ष द्वारा कर दिया गया। इसकी जानकारी विधायक को मिली तो वह काफी नाराज हुए। उन्होंने सात दिवसीय मेले में भी आने से इनकार कर दिया। विधायक ने ईओ पर सरकार की योजनाओं में जनप्रतिनिधियों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र सिंह पाल के निलंबन की संस्तुति शासन से की है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की ओर से शासन द्वारा जारी कार्यक्रमों के बारे में जनप्रतिनिधियों को भ्रामक सूचनाएं दी जा रही थी। सरकार की योजनाओं का सही तरीके से प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव तरारा, भाजपा विधायक, विस क्षेत्र धनौरा
मेरे द्वारा शासन व प्रशासन से प्राप्त निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन कराया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई की मुझे जानकारी नहीं है।
बिजेंद्र सिंह पाल, अधिशासी अधिकारी धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed